धनबादः झारखंड नगर निकाय के चुनाव में बीजेपी को बड़ा नुकसान हुआ है। लंबे समय से बीजेपी की गढ़ माने जाने वाली धनबाद और चिरकुंडा की सीट पर बीजेपी समर्थित उम्मीदवार की हार हुई है। धनबाद में मेयर पद का चुनाव बीजेपी के बागी उम्मीदवार संजीव सिंह जीत चुके है, बीजेपी के उम्मीदवार संजीव कुमार यहां चौथे नंबर पर रहे।
धनबाद नगर निगम में महापौर पद के भाजपा समर्थित उम्मीदवार संजीव कुमार की हार और संजीव सिंह की जीत ने संगठन की रणनीति और जमीनी पकड़ पर सवाल खड़े कर दिये हैं।चुनाव परिणाम सामने आते ही यह साफ हो गया कि राष्ट्रीय से लेकर स्थानीय स्तर तक किये गये तमाम प्रयास मतदाताओं को साधने में नाकाम रहे।
रोशनी खलखो बनीं रांची की मेयर, बन्ना गुप्ता की पत्नी ने मानगो में चुनाव जीता, सांसद के बेटे और विधायक के भाई चुनाव हारे
राष्ट्रीय नेताओं का जोरदार प्रचार भी बेअसर
भाजपा समर्थित प्रत्याशी संजीव कुमार के पक्ष में प्रचार के लिए पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर के दिग्गजों को मैदान में उतारा था।पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा और बिहार के प्रदेश मंत्री संतोष रंजन ने धनबाद में ताबड़तोड़ सभाएं व बैठकें की। अलग-अलग वार्डों में कार्यकर्ताओं को एकजुट करने की कोशिश हुई और मतदाताओं को साधने के लिए मुद्दों को धार देने का प्रयास किया गया।
धनबाद नगर निगम चुनाव में मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह मतगणना के सातवें राउंड में अपने निकटतम प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल से 24904 वोट से आगे है। संजीव सिंह को अब तक 79743 मिले, जबकि जेएमएम समर्थित चंद्रशेखर अग्रवाल को 68028, कांग्रेस समर्थित शमशेर आलम अंसारी को 50750 और भाजपा समर्थित संजीव कुमार को 49948 वोट मिले।चुनाव परिणाम का अंतिम रिजल्ट आने से पहले जेएमएम समर्थित उम्मीदवार और पूर्व मेयर चंद्रशेखर ने काउंटिंग सेंटर से बाहर आकर संजीव सिंह को जीत की बधाई दे दी। संजीव सिंह की जीत के आधिकारिक एलान से पहले जेएमएम प्रत्याशी के हार स्वीकार करने के बाद संजीव सिंह को विजेता मान लिया गया।



