अफगान सेना ने मार गिराए 55 पाकिस्तानी सैनिक, ‘गजब लिल हक’ ऑपरेशन से पाकिस्तान ने दिया जवाब

डेस्कः पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जंग और तेज हो गई है। पाकिस्तानी सेना ने काबुल, कंधार और पक्तिया में एयर स्ट्राइक की, जिसके जवाब में तालिबान ने सीमा चौकियों पर बड़े हमले शुरू किए। दोनों पक्षों की जवाबी कार्रवाई से तनाव बढ़ा है, और कतर की मध्यस्थता में युद्धविराम खतरे में है।राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने देश की सुरक्षा का संकल्प जताया, जबकि तालिबान ने जोरदार जवाब की चेतावनी दी।

रश्मिका मंदाना और अभिनेता विजय देवरकोंडा एक दूजे के,तेलुगु रीति-रिवाजों से हुई शादी
शुक्रवार की दरमियानी रातें पाकिस्तानी सेना ने अफ़ग़ान के काबूल, कंधार और पक्तिया में एयर स्ट्राइक की है। तालिबान ने रात को “बड़े पैमाने पर आक्रामक अभियान” शुरू किया, जिसमें पाकिस्तानी सीमा चौकियों पर हमले किए गए।पाकिस्तान ने इसे “अनप्रोवोक्ड आक्रमण” बताया और तुरंत जवाबी कार्रवाई करते हुए कई अफगान पोस्ट्स नष्ट कर दिए।अफगान रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि चार घंटे तक चली लड़ाई में 2 सैन्य अड्डों और 19 चौकियों पर कब्जा कर लिया गया।साथ ही कुछ पाकिस्तानी सैनिकों को पकड़ने और हथियार जब्त करने की भी बात कही गई है।पाकिस्तान का दावा है कि उसकी जवाबी कार्रवाई में 36 अफगान लड़ाके मारे गए। पाकिस्तानी अधिकारियों का कहना है कि अफगान तालिबान ने बिना किसी उकसावे के फायरिंग शुरू की, जिसके बाद मजबूरन जवाब देना पड़ा।पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के 55 सैनिकों के मारे जाने के दावे को पूरी तरह खारिज कर दिया है। इस्लामाबाद के मुताबिक उसके केवल 2 सैनिक मारे गए और 3 घायल हुए हैं।उसने अफगान पक्ष के आंकड़ों को गलत और भ्रामक बताया है।

See also  निशांत कुमार को नीतीश कुमार के सामने मंत्री ललन सिंह ने दिया ऑफर, अब मान जाइए और राजनीति में आइए

चंपाई सोरेन के पोते वीर सोरेन को हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री ने कहा- इससे बड़ा दुःख कुछ हो नहीं सकता
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी का कहना है कि वह अपने मुल्क के क्षेत्र की एकता और शांति से किसी भी तरह का कोई समझौता नहीं करेगा। दूसरी ओर, तालिबान के प्रवक्ता ज़बीहुल्लाह मुजाहिद ने ज़ोरदार पलटवार करने की चेतावनी दी है।अफगान रक्षा मंत्रालय ने बताया कि 26 फरवरी की रात को पाकिस्तानी सेना ने अफगानी क्षेत्र में वैसे हमले किए जिनमें महिलाओं और बच्चों की जान गई।मंत्रालय के अनुसार, अफगान सेनाओं ने पकतिका, पकतिया, खोस्त, नंगरहार, कुनार और नूरिस्तान प्रांतों में बदले की कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी सैनिकों को पीछे धकेल दिया। इस लड़ाई में दो सैन्य बेस, 19 पोस्ट कब्जे में लिए गए और चार पोस्ट से पाकिस्तानी सैनिक फरार हो गए।
2 घंटे से अधिक चले इस हवाई हमले को उसने ऑपरेशन ‘गजब लिल-हक’ नाम दिया है। यह हमला उस समय हुआ जब कुछ घंटों पहले अफगानिस्तान को कंट्रोल करने वाले तालिबान बलों ने पाकिस्तानी सीमा सैनिकों पर हमला किया था।पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया, “हमारा धैर्य अपनी सीमा तक पहुंच गया है। अब यह हमारे और आपके बीच खुला युद्ध है।” जैसे-जैसे दोनों देशों के बीच हिंसा बढ़ती जा रही है, दोनों तरफ की सेनाएं आगे वाले के दर्जनों सैनिकों को मारने का दावा कर रही है। इससे कतर की मध्यस्थता में दोनों के बीच कराया गया युद्धविराम तेजी से अस्थिर होता दिख रहा है।पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शुक्रवार को कहा कि उनके देश की सशस्त्र सेना पड़ोसी अफगानिस्तान पर हवाई हमलों के बाद हमलावरों को “कुचल” सकती है।पाकिस्तानी सरकार के एक्स पेज के अनुसार, शरीफ ने कहा, “हमारी सेना किसी भी आक्रामक महत्वाकांक्षा को कुचलने की पूरी क्षमता रखती है।” उन्होंने कहा, “पूरा देश पाकिस्तानी सशस्त्र बलों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।”
अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर नए सिरे से हुई झड़पों के बाद इस्लामाबाद ने अफगान तालिबान सरकार पर “खुले युद्ध” की घोषणा की है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक्स पर पोस्ट किया, “हमारा धैर्य अपनी सीमा तक पहुंच गया है। अब यह हमारे और आपके बीच खुला युद्ध है।”

See also  डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग चाहते हैं एलन मस्क, बोले- जेडी वेंस को मिले राष्ट्रपति पद
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now