गिरिडीह में निगम चुनाव के दौरान मारपीट और फायरिंग, दो लोगों को लगी गोली, बोकारो के चास में SDPO पर हमला

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 23, 2026

गिरिडीह में निगम चुनाव के दौरान मारपीट और फायरिंग, दो लोगों को लगी गोली, बोकारो के चास में SDPO पर हमला

रांचीः झारखंड में निकाय चुनाव के दौरान कई जगहों पर हिंसा की खबरें भी आई। गिरिडीह में दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में दो लोगों को गोली लग गई। रांची के हिंदपीढ़ी में भी फर्जी वोटिंग के आरोप को लेकर मारपीट हुई। वहीं बोकारो के चास में वोटिंग के दौरान एसडीपीओ प्रवीण सिंह पर भीड़ ने हमला कर दिया जिससे वो घायल हो गए।

रांची के हिंदपीढ़ी इलाके में निकाय चुनाव के वोटिंग के दौरान जमकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा
गिरिडीह नगर निगम चुनाव के दौरान सोमवार को वार्ड संख्या 18 में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गयी। हंगामे के बाद आक्रोशित लोगों ने कई दुकानों में तोड़फोड़ की। इस दौरान हुई फायरिंग में दो लोगों को गोली लगी। घायलों में मो शमीम अंसारी उर्फ शेरू और मो असलम हैं।दोनों को गंभीर अवस्था में धनबाद रेफर किया गया है। शेरू के सिर में गोली लगी है, जबकि असलम के पैर में गोली लगी है।जानकारी के अनुसार, वार्ड 18 में मतदान शुरू होते ही दो पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बन गयी थी। दिन भर रुक-रुककर झड़प और मारपीट होती रही, जिस पर पुलिस को कई बार हस्तक्षेप करना पड़ा।

See also  अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में बिन बुलाये घुसे लोग, एक ने खुद को बताया यूट्यूबर और दूसरा निकला बिजनेसमैन

झारखंड में 48 निकायों में 61.83% मतदान,सरायकेला में सबसे अधिक और रांची में सबसे कम वोटिंग
पुलिस को करना पड़ा बल प्रयोग
स्थिति उस समय और बिगड़ गयी, जब मतदान के अंतिम चरण में आजाद नगर मोहल्ले में दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गये। देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया और तोड़फोड़ शुरू हो गयी। इसी दौरान एक पक्ष की ओर से फायरिंग की गयी, जिसमें दो लोग घायल हो गये।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। एसडीएम श्रीकांत यशवंत विस्पुते, सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव और पचंबा थाना की पुलिस समेत कई अधिकारी स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गये।घायलों को तत्काल सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को एसएनएमएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया गया।

झारखंड नगर निकाय चुनाव में राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की वोटिंग, कई बूथों पर आई गड़बड़ी की शिकायत
मतदान के दौरान बोकारो जिले के चास नगर निगम क्षेत्र में एसडीपीओ प्रवीण सिंह पर हमला कर दिया गया। इस घटना में पुलिस अधिकारी घायल हो गये। आनन फानन में उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला वार्ड संख्या 32 में विश्रामागार परिसर स्थित मतदान केंद्र की है। वारदात की सूचना मिलते ही बोकारो के पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली।
कई महिलाओं ने पुलिसकर्मियों पर लगाया मारपीट का आरोप
पुलिस कप्तान से बात करते हुए पार्षद प्रत्याशी सहित कई महिलाओं ने घटना की जानकारी दी और पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट किये जाने का आरोप भी लगाया। दूसरी तरफ एसडीपीओ प्रवीण सिंह का कहना है कि मतदान केंद्र परिसर में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, जबकि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार बूथ से 100 मीटर के दायरे में अनधिकृत लोगों का रहना प्रतिबंधित है। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने भीड़ को हटाने के लिए कार्रवाई की तो इसका जबरदस्त विरोध शुरू हो गया। इसी क्रम में उन पर हमला किया गया।
फर्जी मतदान कराने की हो रही थी कोशिश : एसपी हरविंदर सिंह
एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि अपने प्रत्याशी के पक्ष में फर्जी मतदान कराने की कोशिश की जा रही थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेजा जायेगा।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चुनाव प्रक्रिया में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

See also  राहुल गांधी सरना धर्म कोड और जमीन समस्या को लेकर सीएम चंपई सोरेन से करेंगे बात, बिरसा मुंडा के परिवार से मिले राहुल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now