लोहरदगा नगर परिषद के लिए पहले तेज और फिर सुस्त हई वोटिंग, 3 बजे तक 52.87 % मतदान, सुखदेव भगत-धीरज साहू ने डाले वोट

लोहरदगा नगर परिषद के लिए पहले तेज और फिर सुस्त हई वोटिंग, 3 बजे तक 52.87 % मतदान, सुखदेव भगत-धीरज साहू ने डाले वोट

लोहरदगा : लोहरदगा शहर में सोमवार को नगर परिषद चुनाव को लेकर दिन की शुरूआत मतदान प्रतिशत के हिसाब से काफी तेज रही, लेकिन जैसे-जैसे दिन ढलता गया, वैसे-वैसे मतदान का प्रतिशत सुस्त होता गया। शहर के विकास के लिए मतदाता सुबह घर से जल्दी निकले। इनमें महिलाओं की संख्या अधिक थी। यहां पर वार्ड के 102 और अध्यक्ष पद के दस प्रत्याशियों में अपने पसंद के प्रत्याशी के चयन को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया। हालांकि सूरज के सिर पर चढ़ते ही मतदान की रफ्तार कम हो गई थी।लोहरदगा से कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत और पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज साहू ने अपने परिवार के साथ मताधिकार का प्रयोग किया।

WhatsApp Image 2026 02 23 at 3.05.26 PM scaled3 6

लोहरदगा में नगर परिषद चुनाव में वोटिंग जारी, 43070 मतदाता 112 प्रत्याशियों के भाग्य का करेंगे फैसला

शहर के 46 मतदान केंद्रों में सुबह सात बजे से पहले लाइन शुरु हुई थी। लोग पहले वोट देकर निश्चिंत होना चाहते थे। महिलाएं इसमें आगे थी। पुरुषों ने भी पहले महिलाओं को वोट देने को लेकर प्रेरित किया। चुनाव में इस बार बूथ के बाहर भी प्रत्याशी और उनके समर्थक मतदाताओं को समझाते और अपने पक्ष में करते नजर आए। कुल 43070 मतदाता में से सुबह 9:00 बजे तक 11.40 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग कर लिया था। इसके बाद मतदान तेज हुआ और सुबह नौ बजे से लगभग दोगुना सुबह 11 बजे तक 24.32 प्रतिशत मतदान हो गया। हालांकि फिर मतदान की गति धीमी हुई और दोपहर एक बजे तक 38.89 ही मतदान का प्रतिशत रहा। यह पिछले दो घंटे का मात्र 14 प्रतिशत था। इसके पीछे मतपत्र के माध्यम से मतदान को कारण बताया गया। जैसे-जैसे भीड़ बढ़ती गई, वैसे-वैसे मतदान में समय भी लगने लगा था।दोपहर तीन बजे से 52.87 प्रतिशत मतदान हो चुका था।

WhatsApp Image 2026 02 23 at 3.05.25 PM4 65 76 57 78 79 510 411 312 313 414 415 3 scaled16 317 318 219

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now