धनबाद CO रामप्रवेश से मांगी एक करोड़ की रंगदारी, जान से मारने की दी धमकी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 25, 2026

धनबाद CO रामप्रवेश से मांगी एक करोड़ की रंगदारी, जान से मारने की दी धमकी

 Dhanbad:धनबाद अंचल के अंचलाधिकारी (सीओ) रामप्रवेश कुमार से व्हाट्सएप मैसेज के जरिए 1 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। रकम न देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। सीओ ने इस संबंध में धनबाद थाने में एफआईआर (FIR) दर्ज कराई है।शिकायत के अनुसार, 14 सितंबर की शाम करीब 7:11 बजे मोबाइल नंबर से उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप और संदेश के माध्यम से धमकी दी गई।

संदेश भेजने वाले ने एक करोड़ रुपये देने की मांग की और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। महत्वपूर्ण बात है कि धमकी देनेवाला आरोपित ने राशि जमा करने के लिए एसबीआइ की राजगंज शाखा के एक बैंक खाते का नंबर भी भेजा।

अंचलाधिकारी ने शिकायत में बताया है कि धमकी देने वाले संदिग्ध व्यक्ति की पहचान राजू के रूप में हुई है। उन्होंने पुलिस को भेजे गए संदेश की प्रति भी उपलब्ध कराई है।धनबाद थाना की पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब संदेश भेजनेवाले मोबाइल नंबर और बताए गए बैंक खाते की जानकारी जुटा रही है।

See also  झारखंड हाईकोर्ट को राज्य सरकार ने बताया- निकाय और नगर निगम चुनाव की सारी तैयारियां पूरी, निर्वाचन आयोग ने मांगा 8 हफ्ते का समय
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now