पटना में IPS सुनील नायक को आंध्रप्रदेश पुलिस ने किया गिरफ्तार,पूर्व सांसद को कस्टडी में टॉर्चर करने का है आरोप

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 23, 2026

पटना में IPS सुनील नायक के आवास पर छापेमारी, रघुराम कृष्ण राजू की कथित हत्या के प्रयास का आरोप

पटनाः IPS एम. सुनील नायक को गिरफ्तार करने आंध्र प्रदेश की पुलिस पटना पहुंची है। IPS एम. सुनील नायक फायर विभाग में IG हैं। पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर आंध्र प्रदेश लेकर जाएगी। फिलहाल उन्हें हाउस अरेस्ट किया गया है। आंध्र प्रदेश पुलिस ने बिहार अग्निशमन विभाग के महानिरीक्षण सुनील कुमार नायक को पटना स्थित उनके आवास से गिरफ्तार कर​​ लिया. उनके खिलाफ यह कार्रवाई पूर्व सांसद को कस्टडी में टॉर्चर करने के आरोप में हुई है।

पटना में शादी के रिसेप्शन पार्टी के दौरान फायरिंग, दो सगे भाईयों की गोली मारकर हत्या
इससे पहले सोमवार सुबह बिहार फायर विभाग के IG सुनील कुमार नायक के पटना स्थित सरकारी आवास पर आंध्र प्रदेश पुलिस की टीम ने छापेमारी की। शास्त्री नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आवास पर पहुंची टीम पूछताछ और दस्तावेजों की जांच करने के बाद सुनील नायक को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आंध्र प्रदेश में दर्ज एक मामले के सिलसिले में यह कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए ।

See also  खूंटी में PLFI ने क्रशर प्लांट में फायरिंग, धमकी भरा पत्र छोड़कर मांगी 20 लाख की लेवी

पप्पू यादव और निशिकांत दुबे के बीच सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग, अदाणी की देवघर यात्रा से BJP जॉइनिंग की अफवाहों तक वार-पलटवार

मामला मौजूदा विधानसभा उपाध्यक्ष के. रघुरमा कृष्ण राजू की जान लेने के कथित प्रयास से जुड़ा है, जिसकी जड़ें साल 2021 तक जाती हैं।उस वक्त रघुरमा कृष्ण राजू नरसापुरम से सांसद थे और उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी तथा उनकी पार्टी वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणियां की थीं। इसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया और सीआईडी की टीम हैदराबाद पहुंचकर उन्हें उनके आवास से गिरफ्तार कर गुंटूर स्थित सीआईडी कार्यालय ले गई।राजू का आरोप है कि हिरासत के दौरान उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई और सत्ता के इशारे पर उन्हें ख़त्म करने की साज़िश रची गई। उन्होंने दावा किया कि यह महज़ कानूनी कार्रवाई नहीं, बल्कि सियासी इंतकाम था। इसी सिलसिले में जुलाई 2024 में उन्होंने गुंटूर पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई।

See also  पत्रकार से जमीन कारोबारी बने कुमार कमलेश के घर मिले 100 कारतूस और एक करोड़ कैश, लैंड स्कैम में ED ने किया है रेड

नेपाल में भीषण सड़क हादसा, काठमांडू जा रही बस नदी में गिरी, 18 की मौत, 25 घायल

शिकायत के आधार पर पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी, तत्कालीन सीआईडी प्रमुख पीवी सुनील कुमार, पूर्व खुफिया प्रमुख पीएसआर अंजनेयुलु, पूर्व सीआईडी अतिरिक्त एसपी विजय पॉल और गुंटूर सरकारी जनरल अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रभावाती के खिलाफ केस दर्ज किया। अब आईपीएस सुनील नायक को नोटिस जारी होने से मामले ने नया मोड़ ले लिया है।सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसियां 2021 की गिरफ्तारी, मेडिकल रिपोर्ट और हिरासत में कथित प्रताड़ना के सभी पहलुओं की तफ्तीश कर रही हैं। सियासी गलियारों में इसे बड़े टकराव की आहट माना जा रहा है। फिलहाल सभी की निगाहें जांच की दिशा और संभावित कानूनी कार्रवाई पर टिकी हैं, जो आने वाले दिनों में आंध्र की राजनीति में नया तूफ़ान खड़ा कर सकती है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now