पटनाः IPS एम. सुनील नायक को गिरफ्तार करने आंध्र प्रदेश की पुलिस पटना पहुंची है। IPS एम. सुनील नायक फायर विभाग में IG हैं। पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर आंध्र प्रदेश लेकर जाएगी। फिलहाल उन्हें हाउस अरेस्ट किया गया है। आंध्रप्रदेश के मौजूदा विधानसभा उपाध्यक्ष के. रघुरमा कृष्ण राजू की जान लेने के कथित प्रयास के मामले में बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी सुनील नायक को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया है।
पटना में शादी के रिसेप्शन पार्टी के दौरान फायरिंग, दो सगे भाईयों की गोली मारकर हत्या
बिहार फायर विभाग के IG सुनील कुमार नायक के पटना स्थित सरकारी आवास पर आंध्र प्रदेश पुलिस की टीम ने छापेमारी कर रही है। शास्त्री नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आवास पर पहुंची टीम पूछताछ और दस्तावेजों की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि आंध्र प्रदेश में दर्ज एक मामले के सिलसिले में यह कार्रवाई की जा रही है। मौके पर सेंट्रल एसपी, सचिवालय एसडीपीओ-2 और स्थानीय थाना पुलिस भी मौजूद है। छापेमारी के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
पटना में IPS सुनील नायक के आवास पर छापेमारी
आंध्रप्रदेश पुलिस ने की रेड
मामला वर्तमान विधानसभा उपाध्यक्ष के. रघुरमा कृष्ण राजू की जान लेने के कथित प्रयास से जुड़ा है#Bihar pic.twitter.com/UnlOweG46T
— Live Dainik (@Live_Dainik) February 23, 2026
मामला मौजूदा विधानसभा उपाध्यक्ष के. रघुरमा कृष्ण राजू की जान लेने के कथित प्रयास से जुड़ा है, जिसकी जड़ें साल 2021 तक जाती हैं।उस वक्त रघुरमा कृष्ण राजू नरसापुरम से सांसद थे और उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी तथा उनकी पार्टी वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणियां की थीं। इसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया और सीआईडी की टीम हैदराबाद पहुंचकर उन्हें उनके आवास से गिरफ्तार कर गुंटूर स्थित सीआईडी कार्यालय ले गई।राजू का आरोप है कि हिरासत के दौरान उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई और सत्ता के इशारे पर उन्हें ख़त्म करने की साज़िश रची गई। उन्होंने दावा किया कि यह महज़ कानूनी कार्रवाई नहीं, बल्कि सियासी इंतकाम था। इसी सिलसिले में जुलाई 2024 में उन्होंने गुंटूर पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई।
नेपाल में भीषण सड़क हादसा, काठमांडू जा रही बस नदी में गिरी, 18 की मौत, 25 घायल
शिकायत के आधार पर पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी, तत्कालीन सीआईडी प्रमुख पीवी सुनील कुमार, पूर्व खुफिया प्रमुख पीएसआर अंजनेयुलु, पूर्व सीआईडी अतिरिक्त एसपी विजय पॉल और गुंटूर सरकारी जनरल अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रभावाती के खिलाफ केस दर्ज किया। अब आईपीएस सुनील नायक को नोटिस जारी होने से मामले ने नया मोड़ ले लिया है।सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसियां 2021 की गिरफ्तारी, मेडिकल रिपोर्ट और हिरासत में कथित प्रताड़ना के सभी पहलुओं की तफ्तीश कर रही हैं। सियासी गलियारों में इसे बड़े टकराव की आहट माना जा रहा है। फिलहाल सभी की निगाहें जांच की दिशा और संभावित कानूनी कार्रवाई पर टिकी हैं, जो आने वाले दिनों में आंध्र की राजनीति में नया तूफ़ान खड़ा कर सकती है।




