बोकारो रेलवे स्टेशन परिसर के ऑटो स्टैंड में फायरिंग, युवक की गोली मारकर हत्या

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 23, 2026

बोकारो रेलवे स्टेशन परिसर के ऑटो स्टैंड में फायरिंग, युवक की गोली मारकर हत्या

बोकारोः रविवार की रात बोकारो रेलवे स्टेशन परिसर का ऑटो स्टैंड गोलियों की आवाज से दहल उठा। कुर्मीडीह के रहने वाले 22 साल के युवक सचिन यादव को अपराधियों ने गोली मार दी। दो गोली लगने के बाद सचिन की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने का आरोप भोला (28 वर्ष) नामक युवक पर लगा है। वह घटना के बाद फरार हो गया है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्टेशन परिसर में मौजूद सचिन और भोला के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और भोला ने देसी कट्टा निकाल कर ताबड़तोड़ दो फायर कर दिये। दोनों गोलियां सचिन के सीने में लगीं।गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा और ऑटो स्टैंड में अफरा-तफरी मच गयी।

झारखंड में 48 निकायों में वोटिंग शुरू, 43 लाख से अधिक वोटर चुनेंगे नगर की सरकार
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
सूचना मिलते ही जीआरपी थाना प्रभारी शंकर कुमार और बालीडीह थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल बोकारो जनरल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में मृतक के परिजन और परिचितों की भीड़ जुट गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। कुछ देर के लिए अस्पताल परिसर में हंगामे की स्थिति बन गई। हालात को संभालने के लिए सिटी डीएसपी आलोक रंजन, सेक्टर-4 इंस्पेक्टर संजय कुमार, बीएस सिटी इंस्पेक्टर सुदामा कुमार दास और सेक्टर-6 इंस्पेक्टर संगीता कुमारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

See also  JSSC CGL परीक्षा का Final Answer Key की जारी, अमर बाउरी ने कहा-सरकार आने पर होगी CBI की जांच

बिहार में 60 साल के प्रिंसिपल को 28 साल की टीचर से हुआ प्यार, नेपाल में जाकर रचाई शादी
एक हफ्ते पहले दोनों के बीच हुआ था झगड़ा
बताया जाता है कि भोला और सचिन के बीच एक सप्ताह पहले भी किसी बात को लेकर मारपीट हुई थी। उसी रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।पुलिस के अनुसार आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का है और पूर्व में भी एक मामले में जेल जा चुका है। जीआरपी थाना प्रभारी शंकर कुमार ने पूरे मामले पर कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। आरोपी की जल्द गिरफ्तारी होगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now