बस में महिला के सामने अश्लील हरकत, सीट के पास जाकर खोल दी पैंट की जिप! CCTV में कैद हुआ VIDEO

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 13, 2026

बस में महिला के सामने अश्लील हरकत, सीट के पास जाकर खोल दी पैंट की जिप! CCTV में कैद हुआ VIDEO

डेस्कः मध्यप्रदेश के सागर जिले से एक बेहद ही शर्मनाक मामला सामने आया है। सागर जिले के देवरी कलां बस स्टैंड पर खड़ी एक बस में लड़की के सामने अश्लीलता करने वाला युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो गया है। CCTV में आरोपी नितेश गोंड महिला के पास जाकर कथित रूप से अशोभनीय हरकत करता दिखाई देता है। महिला ने विरोध करते हुए उसे थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद आरोपी फरार हो गया। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है, हालांकि पीड़िता की ओर से अभी तक लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में तो ले लिया, लेकिन अब तक पीड़ित पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिलने के कारण सिर्फ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। इस बीच पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। अब नवागत SDPO ने पूरे मामले की गंभीर जांच और वैधानिक कार्रवाई का भरोसा दिया है।आरोप है कि युवक ने युवतियों के सामने अपने पेंट का जिप खोल दिया। इसके बाद गुस्साईं युवतियों ने युवक में तमाचे जड़ दिए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
यात्रियों के बीच हड़कंप मच
जानकारी के अनुसार घटना सागर जिले के देवरी बस स्टैंड पर खड़ी एक यात्री बस में हुई। बस में यात्री चढ़ रहे थे, तभी आरोपी नितेश गोंड भी बस में सवार हुआ। बताया जा रहा है कि वह बस की आगे की सीट पर बैठी दो महिलाओं के पास जाकर खड़ा हो गया और उनमें से एक महिला के बेहद करीब पहुंचने लगा।बस में लगे CCTV कैमरे में कथित तौर पर आरोपी अपनी पैंट की जिप खोलते हुए दिखाई देता है। आरोप है कि उसने महिला के कंधे को अपने निजी अंग से छूने की कोशिश की। महिला पहले उससे दूर हटने का प्रयास करती रही, लेकिन जब आरोपी नहीं रुका तो उसने तुरंत खड़े होकर उसे जोरदार थप्पड़ मार दिया।
 


छेड़छाड़ या अश्लील हरकत बर्दाश्त नहीं
पुलिस ने यह भी कहा कि महिलाओं के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या अश्लील हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर लोगों में भी आरोपी के खिलाफ कड़ी नाराजगी देखने को मिल रही है।

See also  भाजपा नेता 2 साल से बेच रहा मेरा जिस्म; असम की लड़की की शिकायत पर होटल पहुंची पुलिस तो....
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now