JDU विधायक अनंत सिंह के समर्थक पर जानलेवा हमला, RJD नेता सूरजभान के करीबी पर आरोप

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 22, 2026

JDU विधायक अनंत सिंह के समर्थक पर जानलेवा हमला, RJD नेता सूरजभान के करीबी पर आरोप

पटनाः बाढ़ अनुमंडल के पंडारक थाना क्षेत्र में रविवार को विधायक अनंत सिंह के एक समर्थक पर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया।घटना एनएच-31 पर स्थित पंडारक बाजार की है, जहां हमलावरों ने सुबीर सिंह के साथ मारपीट की और गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है।

वैभव सूर्यवंशी को नीतीश कुमार ने किया सम्मानित, मुख्यमंत्री आवास 50 लाख का चेक देने के साथ उज्जवल भविष्य की कामना की
घटना के संबंध में घायल सुबीर सिंह के भाई अमित कुमार ने बताया कि यह हमला विधानसभा चुनाव के दौरान उपजी राजनीतिक रंजिश से जुड़ा हुआ है।उनका कहना है कि उनका परिवार लंबे समय से विधायक अनंत सिंह का समर्थक रहा है, जो राजनीतिक विरोधियों को रास नहीं आ रहा था। अमित कुमार ने आरोप लगाया कि विरोधी गुट के लोगों ने ही सुबीर सिंह पर जानलेवा हमला किया।

See also  पटना में बिस्कोमान भवन के 13वीं मंजिल पर लगी भीषण आग,कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और कंप्यूटर हुए राख

बिहार में 60 साल के प्रिंसिपल को 28 साल की टीचर से हुआ प्यार, नेपाल में जाकर रचाई शादी
चुनाव के समय विवाद का मामला
हालांकि पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि विधानसभा चुनाव के दौरान घायल सुबीर सिंह के खिलाफ एक मामले में गाड़ी तोड़फोड़ का आरोप दर्ज किया गया था।घटना की सूचना मिलते ही पंडारक थानाध्यक्ष नवनीत कुमार दलबल के साथ अस्पताल पहुंचे और पीड़ित से मुलाकात कर मामले की जानकारी ली।

गौतम अडाणी ने बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में किया दर्शन, निशिकांत दुबे के घर जाकर की मुलाकात,पीरपैंती के 2400 MW पावर प्लांट का जायजा लेंगे
थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक के स्वजन इस हमले के पीछे सूरजभान सिंह के रिश्तेदारों समेत अन्य लोगों पर आरोप लगा रहे हैं।उन्होंने स्पष्ट किया कि पीड़ित पक्ष की ओर से लिखित आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।घटना के बाद क्षेत्र में दोनों गुटों के समर्थकों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है, जिसे देखते हुए पुलिस सतर्कता बरत रही है।

See also  BPSC शिक्षक बहाली पेपर लीक में शामिल डॉक्टर मनीष अरेस्ट,प्रश्नपत्र के सीलबंद बक्से को खोलने और दोबारा सील करने का है एक्सपर्ट
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now