पटना में बिस्कोमान भवन के 13वीं मंजिल पर लगी भीषण आग,कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और कंप्यूटर हुए राख

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 13, 2026

पटना में बिस्कोमान भवन के 13वीं मंजिल पर लगी भीषण आग,कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और कंप्यूटर हुए राख

पटना : बिस्कोमान भवन की 13वीं मंजिल पर शनिवार सुबह करीब 4 बजे आग लग गई। गार्ड बिल्डिंग में मौजूद था। उसने देखा कि पूरा धुआं भरने लगा है। बाहर निकला तो 13वें फ्लोर की खिड़कियों से आग की लपटें दिखाई दीं।सूचना मिलते ही 5 हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म और 12 वॉटर बाउजर के साथ दमकल की टीम मौके पर पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है।
​घटना के संबंध में जानकारी देते हुए रितेश कुमार पाण्डेय, जिला अग्निशमनपदाधिकारी ने बताया कि बिस्कोमान भवन के 13वें फ्लोर पर स्थित बेल्ट्रॉन (Beltron) ऑफिस से आग की शुरुआत हुई थी। शुरुआती जांच और स्थिति को देखते हुए अधिकारी ने स्पष्ट किया कि आग लगने का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है।
दस्तावेज, उपकरण और फॉल्स सीलिंग जलकर नष्ट
​अधिकारी ने बताया कि इस अगलगी में बेल्ट्रॉन ऑफिस को भारी नुकसान पहुंचा है। कमरे की फॉल्स सीलिंग (False Ceiling) पूरी तरह से जलकर नीचे गिर गई।इसके अलावा ऑफिस में रखे कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, कंप्यूटर, फर्नीचर, एसी, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य कीमती सामान जलकर पूरी तरह से नष्ट हो गए। फिलहाल नुकसान के सटीक आकलन और सुरक्षा ऑडिट के लिए टीम जांच में जुटी हुई है।

See also  मेधा डेयरी ने बढ़ाएं उत्पादों के दाम, दूध-दही-पनीर हुआ महंगा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now