जेएमएम-कांग्रेस ने 7 सितंबर को प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन किया स्थगित, मंत्री सुदिव्य सोनू के निधन के बाद लिया फैसला

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 6, 2026

रांचीः झारखंड सरकार के मंत्री और जेएमएम के वरिष्ठ नेता सुदिव्य सोनू के निधन के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा और झारखंड कांग्रेस ने सात सितंबर को प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है।

गिरिडीह से दो बार के विधायक और मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन रविवार अहले सुबह गिरिडीह के मर्सी अस्पताल में हो गया। शनिवार देर रात उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। कार्डियक अरेस्ट उनके मौत की वजह बताई गई। उनके निधन की सूचना के बाद राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से लेकर राज्य के तमाम राजनीति नेताओं ने उनके निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट गई।

WhatsApp Image 2026 09 06 at 9.40.32 AM
सुदिव्य सोनू के निधन के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रधान महासचिव विनोद पांडे ने खनन बिल के विरोध में सात सितंबर को होने वाले जेएमएम के धरना-प्रदर्शन को अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया। वहीं जेएमएम की सहयोगी दल कांग्रेस ने भी राज्य सरकार में मंत्री सुदिव्य सोनू के निधन के बाद सात सितंबर को होने वाले प्रदेशस्तरीय धरना-प्रदर्शन को स्थगित करने का एलान किया।

See also  जीतन राम मांझी की पार्टी का जिलाध्यक्ष पलामू में हुआ गिरफ्तार, चौकीदार को पीटने और अंचल कार्यालय में हंगामा का आरोप
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now