जामताड़ा में युवक की गोली मारकर हत्या, तीन नकाबपोश अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 22, 2026

जामताड़ा में युवक की गोली मारकर हत्या, तीन नकाबपोश अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

जामताड़ा: नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धर्मपुर के पास रविवार सुबह सनसनीखेज वारदात सामने आई। तीन नकाबपोश अपराधियों ने 44 वर्षीय युवक को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पलामू में मॉब लिंचिंग, बैट्री चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीट कर हत्या
मृतक की पहचान फुरकान अंसारी के रूप में हुई है, जो पेशे से चालक था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अपराधी अचानक पहुंचे और फुरकान अंसारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर फरार हो गए।

जमशेदपुर से भुवनेश्वर जा रही स्लीपर बस में लगी आग, 32 यात्री थे सवार
घटनास्थल से पुलिस ने तीन खोखा बरामद किया हैं। सूचना मिलते ही नारायणपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

See also  सुखदेव भगत ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से की मुलाकात, लोहरदगा सीट पर भरोसा करने के लिए जताया आभार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now