250 करोड़ के GST घोटाले का मास्टरमाइंड धनबाद से गिरफ्तार, UP पुलिस ने की कार्रवाई

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 21, 2026

250 करोड़ के GST घोटाले का मास्टरमाइंड धनबाद से गिरफ्तार, UP पुलिस ने की कार्रवाई

धनबादः मैथन ओपी क्षेत्र के मेढ़ा गांव निवासी श्याम सुंदर पासवान को उत्तर प्रदेश पुलिस ने मैथन पुलिस के सहयोग से गुरुवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। उस पर यूपी, बिहार और मध्यप्रदेश में 250 करोड़ से अधिक रुपए की जीएसटी चोरी का आरोप है।

मुंबई पुलिस ने धनबाद से आरोपी इम्तियाज को किया गिरफ्तार, लॉरेंस गैंग के नाम पर मांगता था रंगदारी
यूपी पुलिस उसे अपने साथ लेकर चली गई। ग्रामीणों ने बताया कि श्यामसुंदर मेढ़ा पंचायत भवन के सामने आलीशान भवन में रहा था। इस्तेमाल के लिए लग्जरी गाड़ी एवं कई स्थानों में करोड़ों की जमीन भी खरीदी थी। इस बीच 27 जनवरी को यूपी पुलिस ने बंगालपाड़ा एवं भालजुरिया में जीएसटी चोरी के आरोप में आठ युवकों को पकड़ा था। सभी युवक दिहाड़ी मजदूर थे।

धनबाद के वासेपुर में देर रात चली गोली, फहीम खान के बेटे इकबाल के ड्राइवर बबली को अपराधियों ने मारी गोली
यूपी पुलिस के अनुसार, इन युवकों के दस्तावेज के आधार पर फर्जी सेल कंपनियां बनाकर यूपी, बिहार एवं मध्यप्रदेश में शातिर अपराधियों ने जीएसटी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस आठों युवक को हिरासत में लेकर यूपी ले गई थी। वहां जांच के दौरान सभी निर्दोष पाए गए थे। चंद पैसों का लालच देकर मैथन के मेढा गांव निवासी श्याम सुंदर द्वारा उनके दस्तावेजों का गलत इस्तेमाल करने का मामला सामने आया था। उसके बाद पुलिस ने आठों युवकों को छोड़ दिया था।

See also  पटना में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 5 लाख रिश्वत लेते सहायक निदेशक गिरफ्तार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now