कटिहार के कुर्सेला में भीषण आग,150 से अधिक दुकानें जलकर खाक, करोड़ों का नुकसान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 16, 2026

कटिहार के कुर्सेला में भीषण आग,150 से अधिक दुकानें जलकर खाक, करोड़ों का नुकसान

कटिहारः जिले के कुर्सेला स्थित नया हाट में रविवार शाम भीषण आग से हडकंप मच गया। आग का तांडव ऐसा था कि चंद मिनटों में दुकान-दर-दुकान आग की चपेट में आती चली गई और देखते ही देखते डेढ़ सौ से अधिक दुकानें जलकर राख हो गईं।

 

बीजेपी विधायक और गायिका मैथिली ठाकुर की मां के गहने और पर्स चोरी, गाड़ी से ले उड़े चोर, एफआईआर दर्ज
इस घटना में लगभग छह से सात करोड़ रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। अधिकांश दुकानें और उनमें रखे सामान पूरी तरह नष्ट हो गए।प्रारंभिक जांच में आग लगने के पीछे गैस सिलेंडर विस्फोट की आशंका जताई जा रही है। घटनास्थल पर चारों ओर चीख-पुकार, घना धुआं और आग की ऊंची लपटों का भयावह दृश्य बना रहा।बताया जाता है कि हाट में थोक व खुदरा किराना, रेडीमेड कपड़ा, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक और मोबाइल की कई दुकानें संचालित थीं। कई दुकानदारों को अपना सामान निकालने तक का मौका नहीं मिल सका।

katihar fire news 1 1771175964945 v

Patna NEET Student Death Case:जहानाबाद में भाई का मोबाइल और छात्रा का सामान किया जब्त, घर पर फेंका गया धमकी भरा पर्चा
स्थानीय लोगों ने शुरुआती स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तेज लपटों के कारण उन्हें पीछे हटना पड़ा। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां पहुंचीं, परंतु संकरे रास्तों के कारण बाजार के भीतर पहुंचने में काफी कठिनाई और समय लगा। बाद में कटिहार तथा नवगछिया से भी दमकल वाहन बुलाए गए।

See also  बिहार में महिला टीचर की गोली मारकर हत्या, उत्तरप्रदेश की रहने वाली थीं शिवानी वर्मा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now