पवन सिंह की पत्नी ज्योति के सपोर्ट में आईं अक्षरा सिंह,’एलिमनी लेना महिला का अधिकार’ 100 करोड़ भी कम होगा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 15, 2026

पवन सिंह की पत्नी ज्योति के सपोर्ट में आईं अक्षरा सिंह,'एलिमनी लेना महिला का अधिकार' 100 करोड़ भी कम होगा

पटनाः भोजपुरी अभिनेता Pawan Singh और उनकी पत्नी Jyoti Singh के तलाक मामले में अक्षरा सिंह ने ज्योति का समर्थन किया है। ज्योति ने आरा फैमिली कोर्ट में पवन सिंह से 10 करोड़ रुपये भरण-पोषण की मांग की है। अक्षरा ने कहा कि एक महिला का अधिकार है कि वह अपनी एलिमनी ले और ज्योति ने जो झेला है, उसके लिए 100 करोड़ भी कम हैं। पवन सिंह सुनवाई में अनुपस्थित रहे, अगली तारीख 24 फरवरी है।

पटना में NEET छात्रा की मौत मामले में CBI ने साढ़े तीन घंटे तक खंगाला शंभू हॉस्टल, पांच बोरी दस्तावेज ले गई
भोजपुर स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच तलाक का केस चल रहा है। भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने पवन सिंह और ज्योति सिंह के तलाक मामले पर बेबाक टिप्पणी की। ज्योति सिंह का समर्थन कर पवन सिंह की मुश्किल बढ़ा दी है।ज्योति सिंह ने कहा है कि पवन मेरे साथ नहीं रहना चाहते हैं तो मुझे 10 करोड़ रुपए मेंटेनेंस के रूप में दें।इस मामले में अब भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। अक्षरा सिंह का कहना है कि कोई अगर शादी करता है तो उसको जिम्मेदारी निभानी चाहिए। जो डिमांड है उसे पूरा करना चाहिए।चाहे वो रुपए को लेकर ही क्यों न हो। आपका दायित्व है 10 करोड़, 20 करोड़ या फिर 100 करोड़ भी मांगे तो देना चाहिए। अक्षरा सिंह ने ये बातें पटना एयरपोर्ट पर कहीं है। अक्षरा सिंह ने जेजेडी के चीफ और लालू यादव के बेटे तेजप्रताप को क्यूट इंसान कहा।

See also  बिहार के नौलखा मंदिर में लूट, मुख्य पुजारी का बेटा और भतीजा हथियार के साथ हुआ गिरफ्तार

 

बिहार में रेलवे जक्शन पर बजने लगा अश्लील गाना, यात्री हुए हैरान, रेल प्रबंधन पर उठा सवाल
इससे पहले भी अक्षरा ने सपोर्ट किया था
अक्षरा सिंह ने इससे पहले भी ज्योति सिंह का सपोर्ट किया था। बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान ज्योति सिंह काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ीं थी। इस दौरान अक्षरा ने कहा था कि, अच्छी बात है कि ज्योति सिंह चुनाव लड़ रही हैं। एक महिला होकर मैं बहुत ही ज्यादा अच्छा चाहती हूं। आज वो जो कुछ भी कर रही हैं अपने बलबूते कर रही हैं।कोई किसी कि जर्नी नहीं देखने गया है। कौन किस पड़ाव से गुजर रहा है और अपने जीवन में किस तरीके से जूझ रहा है। यह आप और हम तय नहीं कर सकते और ना हमें आकलन करने का हक है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now