प्रिंस खान गिरोह का खास गुर्गा किशन खान उर्फ तसलीम खान गिरफ्तार, धनबाद पुलिस को मिली सफलता, व्यवसायियों का नंबर कराता था उपलब्ध

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 13, 2026

प्रिंस खान गिरोह का खास गुर्गा किशन खान उर्फ तसलीम खान गिरफ्तार, धनबाद पुलिस को मिली सफलता, व्यवसायियों का नंबर कराता था उपलब्ध

रांचीः धनबाद पुलिस ने प्रिंस खान गिरोह के कुख्यात अपराधी किशन खान उर्फ तसलीम खान को रांची से गिरफ्तार किया है। वह लंबे समय से फरार था और गिरोह के लिए रंगदारी मांगने, सदस्यों को पनाह देने तथा अवैध राशि निवेश करने जैसे काम करता था। पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल बरामद किया है।धनबाद पुलिस ने बरवाअड्डा थाना कांड संख्या 297/2025 और 11/2026 में फरार चल रहे कुख्यात अपराधी किशन खान उर्फ तसलीम खान को रांची से गिरफ्तार किया है। आरोपी कुर्मीडीह, बरवाअड्डा थाना क्षेत्र का निवासी है और पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी।

नेक्सजेन कंपनी के मालिक विनय कुमार सिंह सुप्रीम कोर्ट से जमानत के बाद जेल से हुए रिहा, एसीबी ने दर्ज किया था केस
वहीं, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी की वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रांची में छापेमारी कर आरोपी को पकड़ा और उसे बरवाअड्डा थाना लाया गया।

See also  झारखंड विधानसभा का बजट सत्र कल से, 27 को पेश होगा बजट, स्पीकर करेंगे सर्वदलीय बैठक, नाराज कांग्रेस विधायक भी लौटे

WhatsApp Image 2026 02 13 at 9.38.37 PM

झारखंड के हिस्ट्रीशीटर विक्रम शर्मा की देहरादून में गोली मारकर हत्या, 50 से अधिक मामले दर्ज
पूछताछ के दौरान किशन खान ने दोनों मामलों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। उसने खुलासा किया कि वह कुख्यात अपराधी प्रिंस खान के लिए काम करता था। वह गिरोह के सदस्यों को रंगदारी वसूली के लिए व्यवसायियों के मोबाइल नंबर उपलब्ध कराता था।किशन खान अपराधियों को आश्रय देता था, उन्हें वित्तीय सहायता प्रदान करता था और रंगदारी से अर्जित अवैध रकम को जमीन तथा अन्य व्यवसाय में निवेश करता था।

ACB की लातेहार में बड़ी कार्रवाई, रंगे हाथ रिश्वत लेते अमीन गिरफ्तार
गिरफ्तार अपराधी की निशानदेही पर अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी बरामद किया है।किशन खान का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ बरवाअड्डा थाना में वर्ष 2025 और 2026 के कांडों सहित कई गंभीर धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं। धनबाद पुलिस ने बताया है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और गिरोह के अन्य सदस्यों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

See also  बर्मिघम टेस्ट: भारत ने इंग्लैंड को 336 रनों से दी शिकस्त, आकाशदीप ने लिए 6 विकेट, सीरीज 1-1 से बराबर
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now