- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

शराब घोटाला में झारखंड ACB की बड़ी कार्रवाई, प्रिज्म होलोग्राफी के MD विधू गुप्ता अरेस्ट

शराब घोटाला में झारखंड ACB की बड़ी कार्रवाई, प्रिज्म होलोग्राफी के MD विधू गुप्ता अरेस्ट

रांचीः झारखंड में 70 करोड़ से अधिक के शराब घोटाला मामले में एसीबी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार को प्रिज्म होलोग्राफी कंपनी के प्रबंध निदेशक विधू गुप्ता को गिरफ्तार किया। विधू गुप्ता मूल रूप से यूपी के ग्रेटर नोएडा के रहने वाले है। इससे पहले छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में भी उनकी गिरफ्तारी हो चुकी है। ACB ने विधु गुप्ता को 20 मई को दर्ज हुए कांड संख्या 09/25 के तहत गिरफ्तार किया है। यह शराब घोटाले में ACB द्वारा की गई आठवीं गिरफ्तारी है।

रांची में जगन्नाथ मेला देखने जा रहे एक ही परिवार के 6 लोगों को ट्रक ने कुचला, मां और दो मासूम की मौत, पिता समेत 3 घायल
इस घोटाले की जड़ें छत्तीसगढ़ में हुए इसी तरह के घोटाले से जुड़ी हुई है. गिरफ्तार कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया ने ही प्रिज्म होलोग्राफी और उसके निदेशक विधु गुप्ता को झारखंड में “अवैध जनशक्ति मॉडल” के सक्रिय संचालक के रूप में पेश किया था।

See also  Ranchi के लालपुर में स्पा सेंटर पर छापेमारी, सेक्स रैकेट की सूचना पर पहुंची थी पुलिस, एक दर्जन युवक-युवती हिरासत में

हजारीबाग में TPC के जोनल कमांडर की गोली मारकर हत्या, गेरूआ नदी के पास मिला शव
इस शराब घोटाले में आबकारी लाइसेंस धारकों और झारखंड स्टेट बेवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (JSBCL) की निविदाओं के लिए विधु गुप्ता की एजेंसी के माध्यम से फर्जी जनशक्ति की लगातार तैनाती की गई। सार्वजनिक धन का गबन करने के लिए फर्जी दस्तावेजों और बढ़ाए गए वेतन दावों का भी इस्तेमाल किया गया।

बिहार में आर्मी जवान के घर पर चढ़कर दबंगों ने की गाली-गलौज और फायरिंग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
जांच में यह भी सामने आया है कि विधु गुप्ता के नियंत्रण में ठेकेदारों, आबकारी अधिकारियों और जनशक्ति एजेंसियों को शामिल करते हुए विभिन्न राज्यों में एक संरचित नेटवर्क काम कर रहा था। यह गिरफ्तारी झारखंड शराब घोटाले की जांच में एक महत्वपूर्ण मोड़ मानी जा रही है।आने वाले दिनों में और भी गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now