समस्तीपुर के ज्वेलरी दुकान में करोड़ों की लूट, फायरिंग कर भागे बदमाश,विरोध में सड़क जाम व आगजनी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 13, 2026

समस्तीपुर के ज्वेलरी दुकान में करोड़ों की लूट, फायरिंग कर भागे बदमाश,विरोध में सड़क जाम व आगजनी

समस्तीपुर: खानपुर में प्रियंका ज्वेलरी दुकान से दिनदहाड़े एक करोड़ रुपये से अधिक के सोना-चांदी की लूट हुई। तीन नकाबपोश बदमाशों ने दुकान मालिक भोला साह को बंधक बनाकर 20 किलो चांदी और 3 किलो सोना लूटा। विरोध करने पर हवाई फायरिंग भी की। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर आगजनी की और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस जांच कर रही है।

 

4 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, शरीर पर कई बार दांत गड़ाया, मासूम कोमा में चली गई

श्री गाहर गांव में दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान में बड़ी लूट की वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार चार की संख्या में आए हथियारबंद बदमाशों ने बंदूक की नोक पर दुकानदार को बंधक बना लिया और दुकान से करीब 15 किलो चांदी तथा लगभग 300 ग्राम सोना लूट लिया। लूटे गए जेवरात की कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है।वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से भाग निकले। भागने के दौरान बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग भी की, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

पटना पुलिस ने अपहृत डॉक्टर को 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही खानपुर थाना पुलिस और सदर डीएसपी-2 मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम समाप्त कराया। लोग बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि क्षेत्र में अचानक आपराधिक घटनाएं बढ़ गई हैं, जिससे आम लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

क्या बोला दुकानदार?
दुकानदार राहुल कुमार ने बताया कि दोपहर करीब 3:30 बजे अपाचे बाइक पर सवार तीन युवक ग्राहक बनकर दुकान पर पहुंचे और सोने की अंगूठी दिखाने को कहा। इसी दौरान एक अन्य ग्राहक भी आया, लेकिन उसके जाने के बाद तीनों युवकों ने पिस्तौल तान दी और दुकान में रखा सारा सामान बोरे में भरने को कहा। हल्ला करने पर गोली मारने की धमकी दी गई। बदमाश लगभग 300 ग्राम सोना और 20 किलो चांदी के आभूषण लूटकर फरार हो गए। दुकान से निकलते समय बाइक पर बैठे दो युवकों ने फायरिंग भी की। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए और टायर जलाकर सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

क्या बोले सदर डीएसपी?
सदर-2 के एसडीपीओ संजय कुमार ने बताया कि तीन बदमाशों ने ग्राहक बनकर पिस्तौल के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस पूछताछ कर रही है और टेक्निकल टीम को भी जांच में लगाया गया है। साक्ष्य संकलन किया जा रहा है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा किया गया है।

See also  झारखंड के प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में शिक्षकों की बड़ी बहाली, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरायकेला में 6 नवंबर को देंगे नियुक्ति पत्र
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now