- Advertisement -
WEB_BANNER_CM_RamNavamiWEB_BANNER_CM_RamNavami

सिर पर शराब की बोतल रख अधिकारी ने किया डांस, सरयू राय ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की कार्रवाई की मांग

सिर पर शराब की बोतल रख अधिकारी ने किया डांस, सरयू राय ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की कार्रवाई की मांग

रांचीः सिर पर शराब की बोतल रखकर नाच रहे एक बिजली अधिकारी का वीडियो मंगलवार को चर्चाओं में रहा। पूर्व मंत्री और जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने इसे एक्स पर टैग कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कार्रवाई की मांग की है।

चंपाई सोरेन BJP से नाराज, नगर निकाय चुनाव में रायशुमारी से रखा गया दूर, आदित्यपुर-सरायकेला में उतारे समर्थक उम्मीदवार
इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक व्यक्ति सिर पर शराब की बोतल रखकर नाचते हुए देखा जा रहा है। वीडियो में तालियों की गूंज के बीच अधिकारी ठुमका लगाते दिख रहे हैं। हालांकि लाइव दैनिक इस वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता।

रांची में दो नाबालिग बहनें रहस्मय तरीके से गायब, दुकान जाने के लिए निकली थी घर से
बताया जाता है कि यह कुछ दिन पहले का वीडियो है और जमशेदपुर में लिया गया है। संबंधित बिजली अधिकारी की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। इस पूरे मामले पर पूर्व मंत्री और जमशेदपुर पश्चिमी से विधायक सरयू राय ने सख्त प्रतिक्रिया दी है।उन्होंने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को टैग कर लिखा कि ऐसे अधिकारी को चिन्हित कर कठोर कार्रवाई आवश्यक है। सरयू राय ने कहा कि यह निजी मामला नहीं, बल्कि निर्लज्जता का सार्वजनिक प्रदर्शन है।उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता, नाजायज कमाई और राजनीतिक संरक्षण के मेल से ही इस तरह की निंदनीय हरकत संभव हो पाती है।

धनबाद में डॉक्टर मिहिर कुमार को जान से मारने की धमकी, अस्पताल के ICU वार्ड में चिपकाया पत्र
कांग्रेस, भाजपा, आजसू ने की कार्रवाई की मांग
कांग्रेस के प्रदेश महासचिव आलोक दुबे ने वीडियो को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा है कि ऐसे अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होने राज्य सरकार से बिना देर किए निलंबित किए जाने की मांग की हैं।भाजपा प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में अधिकारियों का एक मर्यादित आचरण होता है, जिसे बाकी लोगो अनुकरण करते है। अधिकारी के खिलाफ कानून संम्मत विभागीय कार्रवाई की जाए।आजसू मीडिया प्रभारी परवाज खान ने कहा कि एक तरफ अधिकारी का झूमना लाजिमी हैं। सरकार शराब के प्रचलन को बढ़ावा दे रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now