- Advertisement -
WEB_BANNER_CM_RamNavamiWEB_BANNER_CM_RamNavami

चतरा में तेज रफ्तार ट्रक ने सांसद के चचेरे भाई को कुचला, मौके पर हुई मौत

चतरा में तेज रफ्तार ट्रक ने सांसद के चचेरे भाई को कुचला, मौके पर हुई मौत

चतराः रविवार को चतरा में रफ्तार का कहर देखने को मिला है। धमनियां मोड़ के पास रविवार को गैस लदे ट्रक की चपेट में आने से प्रह्लाद सिंह नामक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृत बुजुर्ग सदर थाना क्षेत्र के आरा गांव निवासी थे और चतरा सांसद कालीचरण सिंह के चचेरे भाई थे। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही सांसद कालीचरण सिंह और स्थानीय पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

धनबाद में लोन रिकवरी एजेंट की निर्मम हत्या, हाथ-पैर बांधा मिला शव, शरीर की कई नसें और कान काटा गया
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बुजुर्ग पैदल सड़क किनारे चल रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रहे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और सदर थाना ले आई है। मामले में पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। इधर, घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।कई राजनीतिक दलों के नेता और कार्यकर्ता मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को ढाढ़स बंधा रहे हैं।

रांची के बेड़ो में पशु तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पीछा करने पर मवेशियों से भरी गाड़ी छोड़कर भागे तस्कर
इधर, घटना के संबंध में थाना प्रभारी अवधेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। स्थानीय लोगों ने धमनियां मोड़ पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग की है।वहीं चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने कहा कि लगातार जिले में सड़क दुर्घटनाएं हो रहीं हैं। पिछले साल 140-150 लोगों की सड़क हादसे में मौत हुई थी। मैंने पूर्व में दिशा की बैठक में भी प्रशासन को मामले में उचित कदम उठाने का निर्देश दिया था, लेकिन सुनने के लिए कोई तैयार नहीं है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now