गिरिडीहः जिले के खुखरा थाना अंतर्गत हरलाडीह गांव में दो आदिवासी नाबालिग लड़कियों के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में संलिप्त चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। जबकि चार नाबालिग आरोपियों को चाइल्ड रिमांड होम भेजा गया है। इसके साथ ही पुलिस ने मामले में चौंकाने वाला खुलासा किया है।
गढ़वा में निजी अस्पताल की मनमनी, इलाज का 37 हजार नहीं देने पर नवजात को बनाया बंधक, वसूले 1.15 लाख रुपया
दरअसल, गैंगरेप की साजिश रचने वाला मुख्य आरोपी एक रेप पीड़िता का एक्स ब्वायफ्रेंड है। पुलिस को उसने बताया कि पीड़िताओं में उसकी एक नाबालिग लड़की से पहले बातचीत होती थी। बाद में लड़की ने संपर्क तोड़ दिया था। इसके बाद जतरा मेले का आयोजन हुआ तो जब वह भी अपने दोस्तों के साथ मेला घूमने पहुंचा था। इसी दौरान उसकी नजर उक्त नाबालिग लड़की पर पड़ी, जो अपने नये बॉयफ्रेंड के साथ मेला घूम रही थी। इसके बाद वह उसके पास गया और बातचीत करने की कोशिश की। लेकिन लड़की ने उसे पहचानने से इंकार कर दिया। इस बात पर आक्रोशित हो उसने अपने अन्य साथियों को फोन कर बुलाया और देर रात जब दोनों नाबालिग लड़कियां मेला से अपने घर लौटने लगीं, तो सुनसान जगह देखकर दोनों के साथ दुष्कर्म कर फरार हो गये।
रांची के बिल्डर अनुराग सरावगी ने ब्लेयर अपार्टमेंट से कूदकर दी जान, आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं
आरोपियों में दो धनबाद केः घटनास्थल से एक युवक की जीन्स और सात मोबाइल फोन बरामद हुआ था। गिरफ्तार आरोपियों में हरलाडीह ओपी क्षेत्र के मंझलाडीह निवासी 26 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार मुर्मू, नासिर तुडू पुत्र रविलाल तुडू, धनबाद जिले के मनियाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत मछियारा निवासी सुखदेव तुडू का 21 वर्षीय पुत्र संजय तुडू तथा जयराम तुडू का 23 वर्षीय पुत्र सोहन तुडू शामिल है।


