तीन सगी नाबालिग बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दी जान,खेलती थीं टास्क-बेस्ड कोरियन लवर गेम

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 4, 2026

तीन सगी नाबालिग बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दी जान,खेलती थीं टास्क-बेस्ड कोरियन लवर गेम

डेस्कः यूपी के गाजियाबाद से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां मंगलवार देर रात तीन सगी नाबालिग बहनों ने बिल्डंग के नवीं मजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली। घटना मंगलवाद देर रात 2.30 बजे की बताई जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि तीनों बहनों को मोबाइल पर ऑनलाइन गेम खेलने की लत थी।हालांकि, सुसाइड की वजह साफ नहीं हो पाई है। शालीमार गार्डन के एसीपी अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, तीनों बहनों ने आधी रात अपने घर की बालकनी से एक-एक कर छलांग लगाई। बालकनी से कूदने के लिए कमरे से एक कुर्सी को लाया गया, जिसमें चढ़कर सभी ने छलांग लगाई।

Untitled design 9

70 रुपए के लिए टोलकर्मी और वाहन मालिक में भिड़त, रांची के हेसल टोल प्लाजा पर फायरिंग

सुसाइड नोट में लिखा है मम्मी-पापा सॉरी
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तीनों बहनें एक गेमिंग ऐप की आदी हो गई थीं।बताया जा रहा है कि वे ऑनलाइन टास्क-बेस्ड कोरियन लवर गेम खेला करती थीं। पुलिस को एक पेज का सुसाइड नोट भी मिला है। इस सुसाइड नोट में लिखा है- इस डायरी में जो कुछ भी लिखा है, वो सब पढ़ लो क्‍योंकि ये सब सच है… आई एम सॉरी, पापा।’ इसके साथ ही सुसाइड नोट में एक इमोजी भी बना है, जिसमें एक लड़की रोते हुए दिखाई गई है।’।हालांकि, सुसाइड नोट में जिस डायरी का जिक्र किया गया है, उसकी पूरी डिटेल अभी तक सामने नहीं आई है। बच्चियों के मोबाइल फोन की भी जांच पुलिस कर रही है। इससे ऑनलाइन गेम से जुड़ी कई चीजें सामने आ सकती हैं।

See also  गढ़वा में दूल्हे को चश्मा पहनाने को लेकर विवाद, बाराती को पीट-पीट कर मार डाला

hi5knvmg suicide

ममता बनर्जी रचेगीं इतिहास, सुप्रीम कोर्ट में SIR के खिलाफ खुद करेंगी बहस

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मामला गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ क्षेत्र स्थित भारत सिटी का है। पुलिस का कहना है कि परिजनों से पूछताछ की जा रही है और मोबाइल फोन व डिजिटल गतिविधियों की भी जांच की जा रही है।फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच में जुटी है। मृतक लड़कियों ने नाम निशिका 16 साल, प्राची 14 साल, पाखी 12 साल है। पूरी घटना रात करीब 2 बजे भारत सिटी बी-1 टावर के फ्लैट संख्या 907 में हुई।तीनों लड़कियों की आदत इस तरह हो चुकी थी कि वे नहाने, खाने, स्कूल जाने और सोने जैसे रोजमर्रा के सभी काम एक साथ किया करती थीं। इसी तरह तीनों ने एक साथ इमारत से कूदकर आत्महत्या की।लड़कियों ने सुसाइड करने के पहले कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था, उसके बाद तीनों लड़कियां खिड़की से नीचे बारी-बारी से कूद गईं। जब लड़कियां नीचे गिरी, तो आवाज इतनी तेज आई कि सोसाइटी के तमाम लोग और सिक्योरटी गार्ड भागे आए।जब घरवाले कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे, तब तक लड़कियां नीचे कूद चुकी थीं।

See also  छात्राओं को शिक्षक ने बेरहमी से पीटा, अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती, नाराज परिजनों ने स्कूल में लगाया ताला

Mumbai Airport Incident: टैक्सीवे पर एयर इंडिया और इंडिगो विमान के पंख टकराए, सभी यात्री सुरक्षित
स्थानीय लोगों का कहना है कि तीनों बहनें रात में एक साथ 9वें फ्लोर से कूद गईं। ऐसे में किसी चीज के नीचे गिरने और तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इस दौरान डराने वाला नजारा था। क्योंकि तीन डेडबॉडी जमीन पर पड़ी थीं और खून बह रहा था। जिसके बाद लड़कियों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now