पटना में NEET छात्रा को हॉस्टल से अस्पताल ले जाने का VIDEO आया सामने, डेथ मिस्ट्री और उलझी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 1, 2026

पटना में NEET छात्रा को हॉस्टल से अस्पताल ले जाने का VIDEO आया सामने, डेथ मिस्ट्री और उलझी

पटनाः नीट छात्रा के साथ दुष्कर्म और मौत के मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। इस मामले में एक चौकाने वाला वीडियो सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद ये मामला एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है। ये वीडियो उस समय का बताया जा रहा है कि जब छात्रा की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे शंभू गर्ल्स हॉस्टल से अस्पताल ले जाया जा रहा था। वीडियो में छात्रा को हॉस्टल स्टाफ गोद में उठाकर कमरे से बाहर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह फुटेज 6 जनवरी का है, जिस दिन छात्रा को बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया गया था।

Untitled design 1 1

पटना में NEET छात्रा की मौत मामले की होगी CBI जांच, नीतीश सरकार ने भेजी सिफारिश
NEET की तैयारी कर रही थी छात्रा
पटना में नीट छात्रा की मौत की घटना तब सामने आई, जब चित्रगुप्त नगर इलाके में शंभू गर्ल्स हॉस्टल में स्थित जहानाबाद जिले की एक छात्रा, जो नीट मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही थी, अपने कमरे में बेहोश पाई गई। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां 11 जनवरी को इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पीड़िता के परिवार ने आरोप लगाया कि उसके साथ यौन उत्पीड़न हुआ था। हालांकि, सहायक पुलिस अधीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित पटना पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तक स्पष्ट सबूतों के अभाव का हवाला देते हुए शुरू में इस आरोप को मानने से इनकार कर दिया।

See also  बिहार के बाद पश्चिम बंगाल में होगा SIR, चुनाव अधिकारियों की आज से शुरू होने जा रही ट्रेनिंग

Untitled design 2

पटना के बिहटा में ट्रक और ऑटों में जोरदार टक्कर, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, 2 घायल
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार को घेरा
आरजेडी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने शनिवार (1 फरवरी) को बिहार सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने इस घटना को पूर्ण प्रशासनिक विफलता और अक्षमता का दोषी ठहराया।एक लिखित बयान में राजद नेता ने कहा कि न्याय दिलाने के बजाय, बिहार सरकार ने एक बार फिर अपने भ्रष्ट, अक्षम और गैर-पेशेवर शासन को उजागर कर दिया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि नीट की छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म और हत्या के मामले को सुलझाने के बजाय, बिहार सरकार ने CBI को मामला सौंपकर एक बार फिर अपनी प्रशासनिक व्यवस्था की भ्रष्ट, अक्षम, अकुशल और गैर-पेशेवर प्रकृति को साबित कर दिया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now