पटना में युवक-युवती के पास चेकिंग के दौरान मिले 12 लाख कैश, दोनों को हिरासत में लेकर जांच शुरू

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 30, 2026

पटना में युवक-युवती के पास चेकिंग के दौरान मिले 12 लाख कैश, दोनों को हिरासत में लेकर जांच शुरू

पटनाः राजधानी पटना में पुलिस ने चेकिंग के दौरान लाखों का कैश बरामद किया है। दीघा थाना क्षेत्र में स्थित जेपी सेतु पर पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी।इस दौरान एक स्कूटी से 12 लाख 1 हजार रुपये कैश मिले। इस मामले में स्कूटी सवार एक युवक और एक युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।स्कूटी का नंबर गुजरात का था और उस पर एक युवक व एक युवती सवार थे।

बिहार के 6 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, पछुआ हवा बढ़ाएगी ठंड
दरअसल, जेपी सेतु पर रुटीन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था।इसी दौरान पुलिस की नजर एक स्कूटी पर पड़ी, जिस पर एक युवक और युवती सवार थे। स्कूटी पर एक बड़ा सूटकेस भी रखा हुआ था।सूटकेस देखकर पुलिस को शक हुआ, जिसके बाद स्कूटी को रुकवाया गया और तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान जब सूटकेस खोला गया तो उसमें 12 लाख 1 हजार रुपये कैश मिले। यह रकम देखकर मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने इसके सोर्स को लेकर पूछताछ की।सोर्स के बारे में दोनों कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।पुलिस ने तुरंत दोनों को हिरासत में लेकर तफ्तीश शुरू की।

See also  Jharkhand Weather: झारखंड में आज भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

UGC पर सुप्रीम कोर्ट ने वहीं किया जो मैंने कहा, निशिकांत दुबे के बयान पर भड़के लोग, सोशल मीडिया किया जा रहा ट्रोल
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को सूचना दी। सूचना मिलते ही इनकम टैक्स विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और कैश से जुड़े दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी। फिलहाल यह पता लगाया जा रहा है कि यह रकम कहां से लाई गई थी और इसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था।
इस मामले में एएसपी लॉ एंड ऑर्डर दिव्यांजलि जायसवाल ने बताया कि पुलिस को संदिग्ध गतिविधि के आधार पर यह कार्रवाई करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि कैश के सोर्स की जांच की जा रही है। इनकम टैक्स विभाग पूरे मामले की गहराई से पड़ताल कर रहा है। फिलहाल पुलिस और इनकम टैक्स विभाग की जांच जारी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now