- Advertisement -
WEB_BANNER_CM_RamNavamiWEB_BANNER_CM_RamNavami

जमुई में पूर्व सिविल सर्जन के घर पिस्टल की नोक पर लूटपाट, पति-पत्नी और बेटे को इंजेक्शन देकर किया बेहोश

जमुई में पूर्व सिविल सर्जन के घर पिस्टल की नोक पर लूटपाट, पति-पत्नी और बेटे को इंजेक्शन देकर किया बेहोश

डेस्कः सोमवार की सुबह जब देश 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा था उस समय जमुई जिले में अपराधियों ने लूट की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया। अहले सुबह हथियार से लैस करीब पांच बदमाशों ने पूर्व सिविल सर्जन विजयेंद्र सत्यार्थी के घर का ताला तोड़कर प्रवेश किया और पिस्टल का भय दिखाकर लूटपाट की। इस दौरान पहले उन्हें और उनकी पत्नी पुष्पम सत्यार्थी को बेहोशी का इंजेक्शन लगा दिया। उसके बाद बाथरूम से बाहर निकले पुत्र विक्रम सत्यार्थी को भी बदमाशों ने इंजेक्शन देकर बेहोश कर दिया।

रोहतास में डबल मर्डर से सनसनी, दो प्रापर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या
घटना की जानकारी सुबह करीब 8:30 बजे तब हुई, जब पड़ोसी घर खुलवाने पहुंचे और तीनों को अचेत अवस्था में पाया। सूचना मिलते ही झाझा विधायक दामोदर रावत सहित बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे। तीनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है।घटना की जानकारी देते हुऐ पीडित डॉक्टर विक्रम सत्यार्थी ने बताया कि सुबह हमलोग उठे ही थे कि पांच हथियारबंद नकाबपोश ताला तोड़कर घर में घुस गए। बंदूक की नोंक पर मां-पापा और मुझे बंधक बना लिया। लूटपाट की घटना को अंजाम देने के बाद हम सभी को सुई लगा दिया, जिससे हम बेहोश हो गए। डॉ. विक्रम सत्यार्थी ने बताया कि बदमाशों ने धमकाते हुए कहा कि आपके घर में 80 लाख रुपये है, हमें किसी ने बोला है। साथ ही तीनों की हत्या की सुपारी मिली है। पिस्टल दिखाकर हमें जबरदस्ती इंजेक्शन लगा दिया। उसके बाद क्या हुआ, हमें याद नहीं।

बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने गांधी मैदान में किया ध्वजारोहण, सुरक्षा घेरे में गूंजा राष्ट्रगान
गिद्धौर थाना एसआई जयप्रकाश सिंह ने कहा कि पीड़ित परिवार के सभी सदस्यों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके स्वस्थ्य होने का इंतजार है। उसके बाद बयान दर्ज कराया जाएगा। फिलहाल सभी बिंदुओं पर छानबीन शुरू कर दी गई है।आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now