UGC एक्ट और शंकराचार्य के अपमान पर मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री का इस्तीफा, सरकार को बताया ब्राह्मण विरोधी

UGC एक्ट और शंकराचार्य के अपमान पर मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री का इस्तीफा, सरकार को बताया ब्राह्मण विरोधी

डेस्कः देश में इस समय (UGC) के भेदभाव विरोधी नियम 2026 विवादों में घिर गया है। हर जगह इस इसको लेकर विरोध देखने को मिल रहा है। कई जगहों पर तो बीजेपी के नेता ही इसका विरोध करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच उत्तर प्रदेश के बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके पीछे की वजह उन्होंने UGC नियम और प्रयागराज में शंकराचार्य पर अपमान को वजह बताया है।

UGC गाइडलाइन को लेकर छिड़ी बहस में कूदे निशिकांत दुबे-कहा-PM मोदी के रहते सवर्ण जाति को …
सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने अपने इस्तीफे के बाद कहा कि वह किसी भी हालत में संतो का अपमान नहीं सहेंगे। बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने अपने पद से इस्तीफा देकर प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। यह मामला ज्योतिष पीठाधीश्वर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों से जुड़ा है, जिनकी चोटी खींचे जाने की घटना को लेकर संत समाज में गहरी नाराजगी देखी गई है।

See also  Heat Wave के बीच प्यास बुझाने बंदरों ने लगा दी कुएं में छलांग, 40 बंदरों की डूबने से हुई मौत

IAS टीना डाबी गणतंत्र दिवस पर हुईं ट्रोल, झंडा फहराने के बाद कहीं और सैल्यूट करने लगीं, VIDEO वायरल
2019 बैच के पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि वह इस घटना से बेहद आहत हैं। इसी के साथ UGC नए नियमों पर भी उन्होंने सीधे तौर पर अपना विरोध दर्ज कराया है। उनके इस्तीफे से पूरा मामला और तूल पकड़ता नजर आ रहा है।

केदारनाथ-बदरीनाथ में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर पाबंदी, BKTC अध्यक्ष ने की घोषणा
नेता कॉरपोरेट कर्मचारी की तरह कर रहे काम- अलंकार
अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि आप लोग एक ऐसी व्यवस्था करने जा रहे हैं, जिसमें पूरा समाज बंट जाएगा। आज स्वर्ण विधायक और सांसद एक कॉरपोरेट कर्मचारी के तौर पर काम कर रहे हैं। उनके पास रीढ़ नहीं है कि वह कुछ भी बोल सकें।उन्होंने कहा कि अगर थोड़ी भी हिम्मत है तो सांसद और विधायकों को इस UGC के नियमों को लेकर खुलकर बोलना होगा।अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि इस समय ब्राह्मण समुदाय का अपमान किया जा रहा है। इस समय ब्राह्मण असहाय महसूस कर रहा है। क्योंकि उनके साथ कोई नहीं खड़ा है। ब्राह्मण खुद को अनाथ महसूस कर रहा है। ऐसे नियमों से देश में आंतरिक कलह होगी। सामान्य वर्ग के साथ हर कोई अन्याय ही कर रहा है।

See also  UGC विवाद पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पहला बयान,उत्पीड़न के नाम पर दुरुपयोग नहीं होने दिया जाएगा

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now