पत्नी की हत्या के लिए जज ने दी थी सुपारी, 2 लाख में हायर हुए थे शूटर, पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 22, 2026

पत्नी की हत्या के लिए जज ने दी थी सुपारी, 2 लाख में हायर हुए थे शूटर, पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार

डेस्कः गोड्डा में सासाराम कोर्ट में तैनात न्यायिक मजिस्ट्रेट की पत्नी वंदना कुमारी पर हुए फायरिंग मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार मामले में बिहार में पदस्थापित जज ने ही पत्नी की हत्या के लिए शूटर को सुपारी दी थी। इस मामले में पुलिस ने महिला के देवर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार इस गोलीकांड में मुख्य साजिशकर्ता महिला के जज पति ही हैं।

बाहुबली विधायक अनंत सिंह को बड़ी राहत, 10 करोड़ के रंगदारी केस में बरी
एसपी ने दी जानकारी
इस पूरे मामले को लेकर गोड्डा एसपी मुकेश कुमार प्रेसवार्ता कर जानकारी दी। एसपी ने कहा 17 जनवरी को बिहार में पदस्थापित जज की पत्नी गोड्डा कोर्ट में पति से तलाक और मेंटेनेंस केस की सुनवाई कर वापस घर जा रही थी। इसी दौरान पथरगामा थाना क्षेत्र के गांधीग्राम के पास अपराधियों के द्वारा गोली मारकर घटना को अंजाम दिया गया है। एसपी ने कहा कि घटना के बाद एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी द्वारा छापेमारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें कहलगांव के श्याम कुमार साह, जज के भाई सुबोध कुमार साह और उनके क्लासमेट आरिफ शामिल हैं।

See also  लोहरदगा : विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नक्सल प्रभावित इलाकों में पोलिंग पार्टियों की तैनाती

गुमला में ACB की कार्रवाई, चैनपुर थाना प्रभारी घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि ये सारी प्लानिंग सुबोध कुमार के द्वारा उनके भाई जज के कहने पर की गई थी। ये घटना उनकी पत्नी से छुटकारा पाने और मेंटेनेंस केस से बचने के लिए किया गया था।एसपी ने बताया है कि इस घटना के लिए जज के द्वारा आरिफ को दो लाख रुपए देने की बात हुई थी।जिससे कि वो शूटर बुलाकर घटना को अंजाम दे सके।एसपी ने बताया कि आरोपियों के द्वारा घटना में इस्तेमाल देसी कट्टा और दो बाइक समेत अन्य सामान को बरामद किया गया है। वहीं मामले में तीन अभियुक्त फरार हैं। जिनकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है।एसपी ने कहा कि जज का बयान लेने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now