लंदन पहुंचने पर हेमंत सोरेन का हुआ शानदार स्वागत, कल्पना सोरेन के साथ लिया पारंपरिक संगीत का मजा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 22, 2026

लंदन पहुंचने पर हेमंत सोरेन का हुआ शानदार स्वागत, कल्पना सोरेन के साथ लिया झारखंड संगीत का मजा

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन और प्रतिनिधिमंडल के साथ विदेश दौरा पर है। दावोस में विश्व आर्थिक मंच पर अपनी उपस्थिति दिखाने के बाद मुख्यमंत्री यूरोप दौरे पर लंदन पहुंचे। वहां पहुंचने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन का झारखंड की परंपरा के अनुसार स्वागत किया गया। झारखंड के स्कॉलर्स और डायसपोरा के अन्य सदस्यों ने संगीत के साथ उन्हें झारखंडी जोहार कहा।

 

दावोस से झारखंड के लिए निवेश और साझेदारी की नई राह, हेमंत सोरेन को इन कंपनियों से मिला निवेश का न्योता
यूरोप में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे हेमंत सोरेन
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन यूरोप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतिष्ठित ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में उनका कार्यक्रम है। 'ऑक्सफोर्ड कार्यक्रम के दौरान सोरेन सेंट जॉन्स कॉलेज और ऑल सोल्स कॉलेज सहित शैक्षणिक संस्थानों के साथ जुड़ेंगे और एक विशेष व्याख्यान देंगे, जिसके बाद सार्वजनिक नीति और शासन पर केंद्रित एक प्रमुख वैश्विक संस्थान 'ब्लावटनिक स्कूल ऑफ गवर्नमेंट' में चर्चा होगी।' माना जा रहा है कि हेमंत सोरेन इसके जरिए झारखंड में विकास कार्यक्रमों को लेकर नया ब्लूप्रिंट भी तैयार कर सकते हैं।

See also  बिहार में डबल मर्डर के गवाह की गोली मारकर हत्या, पत्नी का पुलिस पर गंभीर आरोप, विरोध में सड़क पर प्रदर्शन
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now