बाहुबली विधायक अनंत सिंह को बड़ी राहत, 10 करोड़ के रंगदारी केस में बरी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 22, 2026

बाहुबली विधायक अनंत सिंह को बड़ी राहत, 10 करोड़ के रंगदारी केस में बरी

पटनाः मोकामा से जेडीयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को बड़ी राहत मिली है। एमपी-एमएलए कोर्ट के न्यायिक दंडाधिकारी पंकज कुमार मालवीय ने अनंत सिंह को 10 करोड़ के रंगदारी केस में बरी कर दिया। 11 साल पुराने आपराधिक मामले में बाहुबली विधायक को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया।

तेज रफ्तार स्कूल बस के टर्न मारते ही बच्चा सड़क पर गिरा, मौके पर हुई मौत, ड्राइवर फरार
पटना के बेउर जेल में बंद अनंत सिंह के साथ इस कांड में बंटू सिंह भी आरोपी थे। विशेष अदालत ने बंटू सिंह को भी साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया। मोकामा विधायक अनंत सिंह के वकील सुनील कुमार ने बताया कि यह आपराधिक मामला श्रीकृष्णपुरी थाना क्षेत्र का है, जो 2014 में दर्ज हुआ था। सूचक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने केस दर्ज कराया था। इसमें आरोप लगाया गया था कि इसमें बंटू सिंह समेत चार ने घर में घुसकर रंगदारी मांगी थी और अनंत सिंह को 10 करोड़ रुपया रंगदारी देने को कहा था। मामले की जांच के बाद पुलिस ने अनंत सिंह पर चार्जशीट दायर की थी। अभियोजन की ओर से अनुसंधानकर्ता ने गवाही दी। इस कांड में अन्य गवाह कोर्ट में गवाही देने नहीं पहुंचे।

See also  स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के विधानसभा क्षेत्र में खाट पर हेल्थ सिस्टम! एंबुलेंस नहीं मिलने पर ट्रैक्टर पर खटिया लादकर मरीज को ले गए अस्पताल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now