- Advertisement -
WEB_BANNER_CM_RamNavamiWEB_BANNER_CM_RamNavami

तेज रफ्तार स्कूल बस के टर्न मारते ही बच्चा सड़क पर गिरा, मौके पर हुई मौत, ड्राइवर फरार

तेज रफ्तार स्कूल बस के टर्न मारते ही बच्चा सड़क पर गिरा, मौके पर हुई मौत, ड्राइवर फरार

डेस्कः बिहार के दरभंगा जिले में एक दिलदहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक स्कूल बस ड्राइवर की लापरवाही से एक मासूम की मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि स्कूल बस की स्पीड तेज होने के कारण ड्राइवर ने टर्न पर जैसे ही बस को तेजी से मोड़ा तीसरी क्लास में पढ़ने वाले छात्र मोहम्मद समा बस की सीट से सीधे बस के दरवाजे में टकराया और सड़क किनारे जा गिरा। इस हादसे में बच्चे के सिर में गंभीर चोट आई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

Darbhanga Raja Railway: जब अकाल में जनता के लिए बनी थी शाही रेल लाइन, तिरहुत में रचा गया इतिहास
बात इतने पर ही खत्म नहीं हुई ,बल्कि लोगों की मानें तो इससे दुखद बात यह है की घटना के बाद बच्चे की मदद करने के बजाय बस चालक उतरकर मौके से फरार हो गया। जबकि कुछ और बच्चे बस में बैठे थे उन्हें भी थोड़ी बहुत चोटें आई थीं, उन्हें उसी समय उतार लिया गया था। घटना के बाद स्थानीय लोग नीचे गिरे बच्चे को अस्पताल ले गए जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

गया जी में भीषण सड़क हादसा, बस और हाइवा की टक्कर में एक की मौत, 17 यात्री घायल
बाद में घटना की जानकारी जब गांव में फैली तब सैकड़ों की संख्या में लोग स्कूल पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया लेकिन स्कूल प्रबंधन के लोग स्कूल को बंद कर पहले ही फरार हो गए। लोगों का आरोप है कि बस बहुत पुरानी है और बस के ऊपर किसी प्रकार का कोई कन्टेक्ट नंबर भी लिखा नहीं था जो भी नंबर लोगों के पास मिला वह सभी मोबाइल भी बंद आ रहे थे।

पटना में NEET छात्रा की मौत के बाद शंभू हॉस्टल सील, लड़कियों ने रातो-रात खाली की बिल्डिंग
इसके बाद घटना की सूचना स्थानीय सदर थाने को मिली और पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गयी लेकिन स्थानीय लोगों का गुस्सा स्कूल प्रबंधन के खिलाफ चरम पर है उनकी मानें तो घटना कुछ भी कहीं भी हो सकती है लेकिन घटना के बाद जिम्मेदारी से पल्ला झड़ना यह स्कूल का बड़ा गैरजिम्मेदाराना व्यवहार है। घटना दरभंगा सदर के लोआम गांव की है और स्कूल से छुट्टी के बाद जब बस से बच्चे अपने अपने घर जा रहे थे तभी यह घटना सदर थाना इलाके के सीतापुर के पास हुई। घटना की पुष्टि सदर थाना के प्रभारी मनोज कुमार ने भी की है।

एक ही परिवार के तीन सदस्य HIV संक्रमित, चाईबासा सदर अस्पताल पर लापरवाही बरतने का आरोप
घटना के चश्मदीद ने बताया कि हमलोग अपने स्तर से बच्चे को दूसरी गाड़ी में बैठाकर अस्पताल ले गए लेकिन बच्चे को नहीं बचाया जा सका। हमने बाकी बच्चों को बस से उतारकर वहीं खड़ा कर दिया। सभी बच्चे डरे थे, रो रहे थे। हमलोगों ने सभी बच्चों को अलग अलग बाइक पर बैठाया और अपनी जिम्मेदारी से सभी के घर पहुंचाया। इंटरनेट की मदद से स्कूल का नंबर निकला और फोन किया , लेकिन स्कूल ने कोई संज्ञान नहीं लिया। हमलोग स्कूल पहुंच गए, घटना के तीन घंटे बीत जाने तक स्कूल प्रबंधन गायब है और सभी का मोबाइल बंद है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now