बिहार के घूसखोर शिक्षा पदाधिकारी और राजस्व कर्मचारी हुआ अरेस्ट, रिश्वत लेते निगरानी ने किया गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 27, 2025

बिहार के घूसखोर शिक्षा पदाधिकारी और राजस्व कर्मचारी हुआ अरेस्ट, रिश्वत लेते निगरानी ने किया गिरफ्तार

डेस्कः निगरानी विभाग की टीम ने बुधवार को आरा (भोजपुर) और खगड़िया जिलों में दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई कर अधिकारियों को रंगे हाथ पकड़ा। भोजपुर में शाहपुर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मो. गुलाम सरवर को 1 लाख रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया गया, वहीं खगड़िया के अलौली में राजस्व विभाग का एक कर्मी 20 हजार रुपये घूस लेते दबोच लिया गया। इन मामलों में मेडियेटर मो. कादिर को भी पकड़ा गया। दोनों जिलों में यह कार्रवाई भ्रष्ट अधिकारियों के लिए चेतावनी का संदेश है।

पटना में 5वीं कक्षा की छात्रा ने खुद को लगाई आग, जांच के लिए स्कूल पहुंची पुलिस की नाराज लोगों ने कर दी पिटाई, VIDEO
शिक्षक की शिकायत पर खुला मामला

भोजपुर में घूसखोरी का मामला बक्सर जिले के नेनुआ गांव निवासी शिक्षक संतोष कुमार पाठक ने उजागर किया। वे बंशीपुर प्राथमिक विद्यालय में विशिष्ट शिक्षक हैं और 2019 से नियोजित हैं। उनकी सेवा पुस्तिका गायब होने के कारण दो साल का वेतन आठ लाख चौवन हजार रुपये बकाया था। जब उन्होंने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से भुगतान के लिए आवेदन किया, तो अधिकारी ने 12 प्रतिशत राशि घूस के रूप में मांगी।
धावा दल ने दबोचा अधिकारी
निगरानी टीम ने सत्यापन के बाद धावा दल का गठन किया। आरा-बक्सर फोरलेन के छोटी सासाराम के पास नाश्ते की दुकान में तयशुदा योजना के अनुसार जैसे ही संतोष कुमार ने एक लाख रुपये अधिकारी को दिए, टीम ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया। मेडियेटर मो. कादिर को भी गिरफ्तार किया गया।

See also  दिल्ली-पटना फ्लाइट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, स्पाइसजेट को भेजा गया ईमेल

बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार और विधायक कृष्ण मुरारी पर हमला, एक किलोमीटर तक भागकर बचाई जान
खगड़िया में राजस्व कर्मी पर कार्रवाई
इसी बीच खगड़िया जिले के अलौली में निगरानी की टीम ने राजस्व विभाग के एक कर्मी को 20 हजार रुपये घूस लेते पकड़ा। राजस्व कर्मी से पूछताछ जारी है और जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि घूसखोरी में और कौन शामिल थे।
निगरानी का संदेश

DSP आदित्य कुमार ने कहा कि यह कार्रवाई यह संदेश देती है कि शिक्षा और राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। घूसखोर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और अन्य कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच की जाएगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now