रामगढ़ में राहुल दुबे गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, कार्रबाइन समेत कई हथियार बरामद

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 19, 2026

रामगढ़ में राहुल दुबे गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, कार्रबाइन समेत कई हथियार बरामद

रामगढ़ः जिले के सीमावर्ती क्षेत्र बरका सयाल उरीमारी की पुलिस ने छापेमारी कर राहुल दुबे गैंग के दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक कार्बाइन, दो पिस्टल व दर्जनों मैगजीन बरामद किये गए हैं।पुलिन ने दोनों को जेल भेज दिया।

रांची के ओरमांझी से लापता कन्हैया 61 दिनों बाद कोडरमा से बरामद, अंश-अंशिका के बाद पुलिस को मिली एक और बड़ी कामयाबी
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक आरोपी राजदीप साव को उरीमारी रिलेक्स होटल के पास से गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर हिंदेगिर से एक महिला आरोपी को पकड़ा गया। दोनों राहुल दुबे गैंग के सदस्य हैं। वे फायरिंग की घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। लेकिन उरीमारी ओपी प्रभारी रथू उरांव के नेतृत्व में पुलिस ने उसे नाकाम कर दिया। इन्हें एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान पकड़ा गया।इनके के पास से 1 कार्रबाइन, 2 पिस्टल, जिन्दा गोली व AK-47 राइफल और SLR राइफल के दर्जनों मैग्जीन बरामद किये गए।

See also  BJP के रायशुमारी कार्यक्रम के बाद अब कांग्रेस के संवाद कार्यक्रम में हंगामा, कुर्सी से उठाने को लेकर शुरू हुआ विवाद

रामगढ़ के पंचवटी अपार्टमेंट में बैंक मैनेजर के फ्लैट में चोरी, लाखों के जेवरात और सामान ले उड़े चोर
बताया गया कि दोनों आरोपी राहुल दुबे गैंग के आशिष साव गिरोह से जुड़े हैं। इस गैंग ने रंगदारी नहीं देने पर रविवार को उरीमारी कोलियरी क्षेत्र में दहशत फैलाने के लिए फायरिंग करने की योजना बनाई थी। पकड़े गए आरोपी राजदीप साव ने स्वीकार किया कि आशीष साव के कहने पर वह बाइक से उरीमारी पहुंचकर कोलियरी में रेकी कर रहा था। रेकी के बाद शाम होने के इंतजार में वह जंगल की ओर चला गया। तभी पुलिस ने छापेमारी कर उसे पकड़ लिया।

गजब! बेचते थे बच्चों के अंग, कराते थे देह व्यापार; रांची पुलिस का सनसनीखेज खुलासा
कड़ाई से पूछताछ करने पर राजदीप साव ने बताया कि एक पिस्टल, गोली व कुछ मैग्जीन गिरोह की महिला सदस्य हेन्देगिर निवासी मुनिका कुमारी के घर में छुपाकर रखा गया है। SIT की टीम ने त्वरित कार्रवाई मुनिका कुमारी के घर की घेराबंदी की।पुलिस को देख महिला घर से भागने का प्रयास करने लगी। महिला चौकीदार की मदद से उसे पकड लिया गया।घर की तलाशी लेने उसके बेडरूम में रखे आलमीरा से एक लोडेड देसी पिस्टल, पिस्टल। मैग्जिन में 2 जिंदा गोली बरामद की गई।

See also  भुरकुंडा में प्रिंस खान गैंग के साथ मुठभेड़, गोली लगने से शिवा घायल, दो अपराधी गिरफ्तार, SSP की सूचना पर चला ऑपरेशन
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now