रामगढ़ में राहुल दुबे गैंग और पुलिस में मुठभेड़, सनी सिंह एनकाउंटर में घायल, पिस्टल बरामद

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 6, 2026

रामगढ़: कुख्यात राहुल दुबे गिरोह के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एसपी अजय कुमार के निर्देश पर एसआईटी टीम का गठन किया गया है। टीम द्वारा लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गिरोह का सक्रिय सदस्य सनी सिंह भुरकुंडा क्षेत्र में घूम रहा है और अपने साथियों के साथ मिलकर किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है। सूचना के आधार पर एसआईटी टीम ने भुरकुंडा एवं पतरातू क्षेत्र में सघन छापेमारी शुरू की।

WhatsApp Image 2026 04 06 at 8.11.34 A

रामगढ़ में राहुल दुबे गैंग के सात अपराधी गिरफ्तार,पतरातू में MGCPL कंपनी के कार्यस्थल पर गोलीबारी मामले कार्रवाई
छापेमारी के दौरान सूचना मिली कि भुरकुंडा स्थित दुमुहाना मंदिर के पास एक संदिग्ध व्यक्ति मौजूद है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए तलाशी अभियान चलाया। इसी दौरान संदिग्ध व्यक्ति ने पुलिस वाहन को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। गोली थाना प्रभारी पतरातू के वाहन के शीशे और बंपर में लगी, हालांकि वे बाल-बाल बच गए।
पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की, जिसमें अपराधी सनी सिंह के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में गिरने के बाद उसे पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम सनी सिंह, निवासी रेलीगढ़ा बताया।पुलिस ने मौके पर ही प्राथमिक उपचार कर उसे तत्काल सीसीएल अस्पताल, भुरकुंडा भेज दिया। घटनास्थल से पुलिस ने दो पिस्टल , एक मोबाइल फोन और एक लेदर बैग बरामद किया है।पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।

See also  बोकारो के चास की थाना प्रभारी का कथित ऑडियो वायरल, युवक से गाली-गलौच और धमकाने का आरोप

WhatsApp Image 2026 04 06 at 8.11.34 AM

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now