“कानून का हाथ इतना लंबा नहीं की प्रिंस खान तक पहुंच जाए” गैंगस्टर ने हथियार दिखाते और फायरिंग करते हुए दी चुनौती

"कानून का हाथ इतना लंबा नहीं की प्रिंस खान तक पहुंच जाए" गैंगस्टर ने हथियार दिखाते और फायरिंग करते हुए दी चुनौती

डेस्कः कोयलांचल में आतंक का पर्याय बन चुके गैंगस्टर प्रिंस खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में प्रिंस खान आधुनिक हथियारों का प्रदर्शन कर रहा है, फायरिंग कर रहा है इसके साथ ही साथ ही वासेपुर के पुराने डॉन फहीम खान के परिवार को खत्म करने की धमकी भी दे रहा है।

गैंगस्टर प्रिंस खान ने कपड़ा कोरोबारी से मांगी रंगदारी, पलामू में किया इंटरनेशनल कॉल
वीडियो में हथियारों का प्रदर्शन और तीखे तेवर
वायरल वीडियो में प्रिंस खान अपने कई गुर्गों के साथ नजर आ रहा है, जो अत्याधुनिक हथियारों से लैस हैं। वीडियो में उसके तेवर बेहद आक्रामक हैं। वह साफ तौर पर कहता सुनाई दे रहा है कि कानून के हाथ इतने लंबे नहीं कि वह प्रिंस खान तक पहुंच जाए।
फहीम खान के परिवार को दी नरसंहार’ की चेतावनी
इस तरह के बयान देकर उसने सीधे तौर पर झारखंड पुलिस और जांच एजेंसियों को चुनौती दी है। उसने यह भी कहा कि अगर हमको कानून पकड़ लेगा तो हम खुद को गोली मार लेंगे। प्रिंस खान ने इस वीडियो के जरिए अपने पुराने प्रतिद्वंद्वी फहीम खान के परिवार पर भी निशाना साधा है। उसने चेतावनी देते हुए कहा कि इस बार नरसंहार होगा।

 

प्रिंस खान के खिलाफ धनबाद में पुलिस का एक्शन, गैंग के गुर्गो के खिलाफ वासेपुर में ताबड़तोड़ छापेमारी
लंबे समय से वासेपुर में चल रही वर्चस्व की लड़ाई
बता दें कि वासेपुर में वर्चस्व की लड़ाई लंबे समय से चली आ रही है और प्रिंस खान लगातार फहीम खान के गुट को चुनौती देता रहा है। वायरल वीडियो की Live Dainik पुष्टि नहीं करता है।फरार कुख्यात अपराधी प्रिंस खान के संगठित आपराधिक नेटवर्क को तोड़ने के लिए धनबाद पुलिस लगातार शिकंजा कस रही है। कुछ दिन पहले वासेपुर के पांडरपाला, शमशेर नगर, रहमतगंज, आरामोड़, नबीनगर, कबड्डीपट्टी, नया बाजार और निषाद नगर सहित करीब 30 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर प्रिंस खान के जमीन कारोबार, फंडिंग चैनल और हथियार सप्लाई से जुड़े लोगों पर बड़ी कार्रवाई की थी। इसके कुछ ही दिन बाद पुलिस ने 12 जनवरी को वासेपुर–भूली क्षेत्र के मिल्लत कालोनी, करीमगंज, माहरुफगंज, पांडरपाला और अमन सोसाइटी सहित कुल 12 संदिग्ध ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर सघन तलाशी अभियान चलाया था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now