गैंगस्टर प्रिंस खान ने कपड़ा कोरोबारी से मांगी रंगदारी, पलामू में किया इंटरनेशनल कॉल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 13, 2026

गैंगस्टर प्रिंस खान ने रांची के जमीन कारोबारी से मांगी एक करोड़ की रंगदारी, वेटर हत्याकांड से जुड़ा नाम

पलामूः गैंगस्टर प्रिंस खान ने पलामू के एक और कारोबारी से रंगदारी मांगी है। प्रिंस ने व्हाट्सएप कॉल और मैसेज के माध्यम से कपड़ा कारोबारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगी है। कपड़ा कारोबारी का प्रतिष्ठान मेदिनीनगर पंचमुहान के इलाके में है।

पहड़ा राजा सोमा मुंडा के हत्यारे की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोश, 17 जनवरी को झारखंड बंद का एलान
इस मामले को लेकर पीड़ित कपड़ा कारोबारी ने पूरे मामले में शिकायत पुलिस से की है। पुलिस में शिकायत आने के बाद मेदिनीनगर टाउन थाना में अपराधी प्रिंस खान के खिलाफ FIR दर्ज किया है। मेदिनीनगर टाउन थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार में पूरे मामले की पुष्टि की है।

अंश-अंशिका की तलाश में अब अपराधी जुटे, कुख्यात राहुल सिंह गिरोह ने दो लाख इनाम का किया एलान
थाना प्रभारी ने बताया कि रंगदारी और धमकी मामले में प्राथमिक की दर्ज की गई है और पूरे मामले में अनुसंधान शुरू किया गया है। कारोबारी की सुरक्षा को बढ़ाया गया है और पुलिस पूरे मामले में छापेमारी कर रही है। प्रिंस खान ने इंटरनेशनल नंबर से कपड़ा कारोबारी को व्हाट्सएप कॉल किया है और व्हाट्सएप मैसेज भेजा है। इस व्हाट्सएप मैसेज और कॉल में पलामू के एक गैंगस्टर का जिक्र किया है और कहा है कि वह भी उसे नहीं बचा पाएगा।

See also  पलामू में चोरी हो गई एक करोड़ की हथिनी, चिप के जरिए लोकेशन ट्रेस कर खोजने की कोशिश

झारखंड हाईकोर्ट ने AICTE और JUT के खिलाफ छात्रों को ‘फंसाने’ के मामले में CBI जांच का दिया आदेश
दरअसल, पलामू पुलिस ने प्रिंस खान से जुड़े हुए तीन शूटरों को कुछ दिनों पहले गिरफ्तार किया था। शूटरों से कुवैत में बैठा एक व्यक्ति प्रिंस खान के तरफ से संपर्क किया था। इससे पहले प्रिंस खान ने पलामू के एक सोना कारोबारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगी थी। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रिंस खान के शूटरों को पकड़ लिया था। इस दौरान हथियार भी बरामद हुए थे। सोना कारोबारी के बाद यह दूसरा मामला है कि पलामू में प्रिंस खान के द्वारा रंगदारी की मांग की गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now