BSEB Bihar Board 12th Admit Card 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने इंटर वार्षिक सैद्धांतिक परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। प्रवेश पत्र समिति की वेबसाइट intermediate.biharboardonline.com पर जारी किया गया है, जोकि एक फरवरी तक उपलब्ध रहेगा।
बोर्ड ने संबंधित शिक्षण संस्थान के प्रधान को अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर हस्ताक्षर और मुहर के साथ संबंधित विद्यार्थियों को ससमय उपलब्ध कराने को कहा है। इसके साथ इसकी विवरण पंजी भी तैयार रखनी है। परीक्षार्थियों को अपना प्रवेश पत्र अपने संस्थान से प्राप्त करना होगा। वे खुद से एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर सकेंगे।
पटना में स्वर्ण व्यापारी को लूटने वाले कुख्यात नीतीश का हाफ एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
बोर्ड ने कहा कि विद्यार्थियों द्वारा ऑनलाइन भरे गए सूचीकरण, परीक्षा आवेदन के आधार पर डमी प्रवेश पत्र जारी किया गया था। प्रवेश पत्र में त्रुटियों का ऑनलाइन सुधार करने के लिए अवसर भी दिया गया, इसके बाद प्रवेश पत्र जारी किया गया है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि प्रवेश पत्र में अब कोई सुधार और अंकित विषयों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। ऐसा करने वाले प्रधान या केन्द्राधीक्षक पर कार्रवाई होगी। संबंधित परीक्षार्थी का परिणाम नहीं प्रकाशित किया जाएगा।
यह प्रवेश-पत्र केवल सेंट अप परीक्षा में पास परीक्षार्थी के लिए ही मान्य होगा। सेंट अप परीक्षा में गैर-उत्प्रेषित / अनुत्तीर्ण / अनुपस्थित छात्र/छात्रा सैद्धान्तिक विषय / विषयों की परीक्षा में कदापि सम्मिलित नहीं होंगे। +2 स्तर के मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों के प्रधान को निदेश दिया जाता है कि जो छात्र/छात्रा +2 विद्यालय / महाविद्यालय द्वारा आयोजित सेंट अप में अनुत्तीर्ण / अनुपस्थित हैं, उनका प्रवेश-पत्र किसी भी परिस्थिति में उनके द्वारा जारी नहीं किया जाएगा।
इस निर्देश की उपेक्षा करते हुए यदि किसी शिक्षण संस्थान के प्रधान द्वारा किसी भी सेंट अप / अनुत्तीर्ण / अनुपस्थित छात्र/छात्रा का प्रवेश-पत्र जारी कर दिया जाता है, तो इसे घोर अनियमितता मानते हुए समिति द्वारा मामले को अत्यन्त गंभीरता से लिया जाएगा और इससे उत्पन्न होने वाली किसी भी कठिनाई के लिए परीक्षार्थी तथा संबंधित शिक्षण संस्थान के प्रधान जिम्मेवार होंगे।
Bihar Board Inter Admit Card Direct Link
दिव्यांगों को मिलेगी श्रुति लेखक की सुविधा
इंटर परीक्षा में केवल वही छात्र बैठ सकेंगे, जिन्होंने अपने संस्थान की सेंटअप परीक्षा उत्तीर्ण की है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि जो विद्यार्थी सेंटअप परीक्षा में अनुत्तीर्ण या अनुपस्थित रहे हैं उन्हें प्रवेश पत्र नहीं दिया जाएगा। अगर कोई प्रधान निर्गत कर देते हैं तो इससे होने वाली कठिनाई के जिम्मेवार स्वयं होंगे।
टाटानगर स्टेशन के सामने आज चलेगा बुलडोजर, नोटिस के बाद भी नहीं हटे 60 दुकानदार
दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए श्रुति लेखक की सुविधा का भी प्रावधान है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर 0612-2230039 या ई-मेल bsebinterhelpdesk @gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
बिहार बोर्ड 12वीं का टाइम टेबल 2026 (Bihar Board 12th Datesheet 2026)
2 फरवरी
पहली पाली – बायोलॉजी, फिलॉसफी,
दूसरी पाली – इकोनॉमिक्स
दूसरी पाली – पॉल साइंस, फाउंडेशन कोर्स
5 फरवरी
पहली पाली – फिजक्स
दूसरी पाली -ज्योग्राफी, बिजनेस स्टडीज
6 फरवरी
पहली पाली – अंग्रेजी
दूसरी पाली- हिंदी
7 फरवरी
पहली पाली – केमिस्ट्री
दूसरी पाली- इंग्लिश, एग्रीकल्चर
दूसरी पाली – इलेक्टिव सब्जेक्ट पेपर-1
10 फरवरी
पहली पाली – सभी भाषाओं-उर्दू, मैथिली, संस्कृत, प्राकृत, मगही, भोजपुरी, अरबी, फारसी, पाली, बांग्ला
दूसरी पाली – साइकोलॉजी और एंटरप्रेन्योरशिप
11 फरवरी
पहली पाली – म्यूजिक और वोकेशनल इलेक्टिव पेपर-2
दूसरी पाली – आई.एससी के सुरक्षा, शिक्षा, पर्यटन, रिटेल, होम साइंस और आई.ए के गणित, इतिहास, राजनीतिक विज्ञान, अर्थशास्त्र एवं समाजशास्त्र
12 फरवरी
पहली पाली – समाजशास्त्र
दूसरी पाली – सिक्योरिटी, ब्यूटीशियन, रिटेल, मैनेजमेंट, ऑटो, मोबाइल, इलेक्ट्रिक, वेलनेस, टेलीकॉम
13 फरवरी
पहली पाली – तीनों संकायों की भाषाओं की परीक्षा।
दूसरी पाली – कंप्यूटर साइंस, मल्टीमीडिया एंड वेब टेक, योगा तथा वोकेशनल के विभिन्न ट्रेड्स।




