NIA ने मुंबई से बिहार-झारखंड में सक्रिय नक्सली को किया गिरफ्तार, खत्म हो चुके संगठन को फिर से एक्टिव करने की कर रहा था कोशिश

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 16, 2026

NIA ने मुंबई से बिहार-झारखंड में सक्रिय नक्सली को किया गिरफ्तार, खत्म हो चुके संगठन को फिर से एक्टिव करने की कर रहा था कोशिश

डेस्कः राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन को फिर से सक्रिय करने की साजिश से जुड़े एक बड़े मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार नक्सली की पहचान चंदन कुमार के रूप में हुई है. इसे मुंबई से गुरुवार को गिरफ्तार किया गया है। चंदन कुमार बिहार के जहानाबाद जिले का निवासी है और नक्सली संगठन का सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है। एनआईए के अनुसार चंदन कुमार माओवादी संगठन के लिए फंड जुटाने, पुराने कैडरों को दोबारा संगठन से जोड़ने झारखंड-बिहार के मगध जोन में नक्सली गतिविधियों को पुनर्जीवित करने में शामिल था।

Jharkhand Weather: ठंड का कहर जारी, इस तारीख से झारखंड के लोगों को मिलेगी राहत; शीतलहर का अलर्ट
पहले से ही भगोड़ा घोषित था चंदन कुमार
एनआई की विशेष अदालत रांची ने उसे पहले ही भगोड़ा घोषित कर दिया था और अक्टूबर 2023 में उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था। यह मामला दिसंबर 2021 में एनआईए द्वारा स्वतः संज्ञान लेते हुए दर्ज किया गया था। जिसमें माओवादी के कई शीर्ष और सशस्त्र कैडरों पर मगध जोन में संगठन को पुनर्जीवित करने की साजिश का आरोप है। जांच में सामने आया कि आरोपी ठेकेदारों से लेवी और जबरन वसूली के जरिये धन जुटा रहे थे। जिससे हथियार, गोला-बारूद और आईईडी निर्माण के प्रशिक्षण में इस्तेमाल किया जाना था।

See also  बिहार में 6 डिग्री तक गिरा पारा, पूर्णिया-मधुबनी में गिरे ओले, 15 जिलों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट,कटिहार में वज्रपात से 3 की मौत

आवास बोर्ड सख्त: पटना में 750 से अधिक फ्लैट पर अवैध कब्जा, खाली करने का फरमान
NIA ने 5 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी
एनआईए की जांच में यह भी खुलासा किया है कि आरोपी जेल में बंद नक्सलियों और ओवरग्राउंड वर्कर्स से संपर्क स्थापित करने की योजना बना रहा था।एनआईए ने पहले ही इस मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। केस में आगे अनुसंधान जारी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now