टाटानगर स्टेशन के सामने आज चलेगा बुलडोजर, नोटिस के बाद भी नहीं हटे 60 दुकानदार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 16, 2026

jcb-jamshedpur

टाटानगर स्टेशन के पुनर्विकास और विस्तारीकरण की राह में बाधा बन रही अतिक्रमण की दीवार अब ढहने वाली है। रेलवे प्रशासन शुक्रवार को स्टेशन के ठीक सामने बागबेड़ा टीओपी के पास स्थित लीज भूमि को सख्ती से खाली कराएगा।

इस कार्रवाई की जद में करीब 60 दुकानें आएंगी। कोर्ट में मामला विचाराधीन रहने और कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद रेलवे ने अब आर-पार के मूड में कार्रवाई की तैयारी कर ली है।

रेलवे इंजीनियरिंग विभाग के अनुसार, लीज एरिया में आवंटित इन दुकानों को हटाने के लिए विभाग ने काफी संयम बरता। संबंधित दुकानदारों को एक या दो नहीं, बल्कि पांच बार नोटिस भेजकर जगह खाली करने का निर्देश दिया गया था।

आंध्र प्रदेश में व्यक्ति ने मुर्गे की लड़ाई में जीते 1.53 करोड़ रुपये, एक रात में करोड़पति बना शख्स

इसके बावजूद दुकानदार वहां डटे रहे। नोटिस की मियाद खत्म होने और उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद अब शुक्रवार को बुलडोजर के जरिए जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। अभियान के दौरान रेलवे पुलिस और स्थानीय प्रशासन मुस्तैद रहेगा।

See also  लोहरदगा जिला परिषद अध्यक्ष रीना कुमारी की अध्यक्षता में हुई बैठक, कई प्रस्तावों पर हुई चर्चा

टाटानगर स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाने की योजना पर काम चल रहा है। स्टेशन के बाहरी हिस्से (सर्कुलेटिंग एरिया) को चौड़ा करने, पार्किंग व्यवस्था सुधारने और स्टेशन के सुंदरीकरण के लिए रेलवे को अपनी इस जमीन की सख्त दरकार है।

स्टेशन के मुख्य द्वार के सामने और बागबेड़ा टीओपी के आसपास का यह इलाका काफी समय से अतिक्रमण की चपेट में था। इस कार्रवाई से स्टेशन क्षेत्र में लगने वाले जाम से भी राहत मिलने की उम्मीद है। शुक्रवार सुबह से ही अभियान शुरू होने की संभावना है, जिसे लेकर दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है।

आवास बोर्ड सख्त: पटना में 750 से अधिक फ्लैट पर अवैध कब्जा, खाली करने का फरमान

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now