Gumla के फिसरी कॉलेज में छात्राओं के साथ छेड़छाड़‍ के बाद हंगामा,छात्राओं ने किया थाने का घेराव

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 15, 2026

Gumla के फिसरी कॉलेज में छात्राओं के साथ छेड़छाड़‍ के बाद हंगामा,छात्राओं ने किया थाने का घेराव

गुमलाः शहर के जशपुर रोड काली मंदिर के पास स्थित फिसरी कॉलेज की छात्राओं से छेड़छाड़‍ का मामला सामने आया है। मनचले युवकों ने कॉलेज में घुसकर हंगामा भी किया था। कई दिनों से मनचले युवक कॉलेज के आसपास मंडरा रहे हैं। इसकी शिकायत की गयी थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो आक्रोशित छात्र छात्राओं ने गुरुवार को गुमला सदर थाना का घेराव किया। छात्राओं ने मनचले युवकों पर कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही कॉलेज के समीप पुलिस की गश्ती बढ़ाने की भी मांग की है।

रांची ED दफ्तर में पुलिस छापेमारी के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची एजेंसी, CBI जांच और FIR निरस्त कराने की मांग
पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग
छात्राओं का आरोप है कि पुलिस गश्ती में जाती है, लेकिन कभी काली मंदिर व कॉलेज के पास नहीं रुकती है। जिसका नतीजा है। कॉलेज के समीप घूमने वाले मनचले युवक छात्राओं से छेड़छाड़ करते हैं।इधर, थाना प्रभारी महेंद्र करमाली के समझाने के बाद छात्र शांत हुए और कॉलेज वापस लौटे। छात्राओं ने बताया कि बुधवार की देर शाम कॉलेज कैंपस परिसर से बाहर कुछ छात्राएं चाय नाश्ता के लिए बाहर निकली थीं। जिस दौरान कारगिल होटल के समीप रामनगर के रहने वाले कुछ मनचले युवकों द्वारा अपने बाइक को पीछे करने के दौरान धक्का लग जाने की वजह से कुछ कहासुनी हुई थी।

See also  IPS अनुराग गुप्ता बने झारखंड के नए डीजीपी, हटाए गए अजय कुमार सिंह

20 लोगों को मौत के घात उतारने वाला दंतैल हाथी पश्चिमी सिंहभूम के मझगांव में दिखा, ग्रामीणों में दहशत
छात्राओं का पीछा कर कॉलेज में किया हंगामा
इसके बाद वही सारे युवक छात्राओं का पीछा करते हुए कॉलेज कैंपस के अंदर आ गये और कुछ छात्राओं को जान से मारने की धमकी देकर हंगामा किया। घटना के बाद पुलिस सक्रियता दिखाते हुए कुछ लोगों को थाना लेकर पूछताछ कर रही है। फिलहाल छात्राओं में आक्रोश का माहौल है। छात्राओं ने कहा है कि अगर कार्रवाई नहीं होती है तो इसकी लिखित शिकायत वरीय अधिकारियों से की जायेगी।

पेयजल घोटाला में संतोष कुमार अपने बयान से पलटा, ED अफसरों पर लगाया मारपीट का आरोप, जांच करने पहुंची रांची पुलिस
छानबीन में जुटी पुलिस
गुमला के थाना प्रभारी महेंद्र करमाली ने इस घटना के बारे में बताया कि फिसरी कॉलेज की छात्राएं थाना आयी थीं। लिखित आवेदन दिया है. जशपुर रोड में महिला थाना की तीन गश्ती गाड़ी चलती थी। छात्राओं की शिकायत है कि गश्ती गाड़ी चलनी बंद हो गयी है। लिखित आवेदन पर कार्रवाई की जा रही है। जशपुर रोड में गश्ती बढ़ायी जायेगी।छात्राओं ने थाना का घेराव नहीं किया है। सिर्फ लिखित आवेदन देकर अपनी बातों को रखा है।

See also  चुन-चुनकर निकाले जाएंगे अवैध बांग्लादेशी, गृह मंत्रालय ने झारखंड सरकार को भेजा लेटर; कब होगी शुरुआत
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now