BIT पटना में टेक्निका 2026 का भव्य शुभारंभ, तकनीक और संस्कृति का अनूठा संगम

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 16, 2026

BIT पटना में टेक्निका 2026 का भव्य शुभारंभ, तकनीक और संस्कृति का अनूठा संगम

पटना: Birla Institute of Technology, Patna के ऑडिटोरियम में आज संस्थान के वार्षिक टेक्नो-कल्चरल महोत्सव टेक्निका 2026 का भव्य एवं गरिमामय शुभारंभ किया गया। यह तीन दिवसीय महोत्सव विद्यार्थियों में तकनीकी नवाचार, रचनात्मकता, नेतृत्व क्षमता और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने का एक प्रमुख मंच है।
महोत्सव का उद्घाटन बिहार विधानसभा के विधायक Rana Randheer (मधुबन) एवं Rohail Ranjan (इस्लामपुर) द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता Dr. D.K. Mallik, निदेशक, बीआईटी पटना ने की। अपने संबोधन में अतिथियों ने युवाओं की भूमिका, तकनीकी शिक्षा के महत्व तथा नवाचार आधारित भारत के निर्माण पर विशेष बल दिया।

5 6
ऑडिटोरियम में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम के पश्चात टेक्निका 2026 के पहले दिन विभिन्न तकनीकी, नवाचार एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम-सारिणी के अनुसार तकनीकी सत्रों में सिमुलेशन-आधारित प्रतियोगिताएँ, ब्रिज मेकिंग, एल्गोरिदम एवं कोडिंग प्रतियोगिताएँ, इंजीनियरिंग लैब-आधारित गतिविधियाँ तथा ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग इवेंट्स शामिल हैं, जो विद्यार्थियों की समस्या-समाधान क्षमता, तार्किक सोच और टीमवर्क को मजबूती प्रदान करते हैं
4 8

See also  रामगढ़ में राहुल दुबे गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, कार्रबाइन समेत कई हथियार बरामद

इसके साथ ही, टेक्निका 2026 में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी भव्य श्रृंखला आयोजित की जा रही है, जिनमें एकल एवं समूह नृत्य, समूह गायन, कविता पाठ, नाट्य प्रस्तुति, फ्यूजन फिएस्टा, मटरगस्ती (नाटक) जैसे कार्यक्रम सम्मिलित हैं। ये सभी आयोजन विद्यार्थियों की बहुआयामी प्रतिभा को मंच प्रदान करते हैं।

3 8
टेक्निका 2026 के आगामी दो दिनों में और भी उन्नत तकनीकी कार्यशालाएँ, इंटरडिसिप्लिनरी प्रतियोगिताएँ, नवाचार-आधारित गतिविधियाँ, स्टार्टअप एवं इंडस्ट्री-ओरिएंटेड इवेंट्स आयोजित किए जाएंगे, जिससे प्रतिभागियों को अकादमिक ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त होगा।

2 9
यह तीन दिवसीय महोत्सव 18 जनवरी 2026 को भव्य फाइनल प्रो-नाइट के साथ संपन्न होगा, जिसमें प्रसिद्ध बॉलीवुड पार्श्व गायक Mohammad Irfan अपनी मधुर आवाज़ से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।उत्साह, ऊर्जा और नवाचार से भरपूर टेक्निका 2026, बीआईटी पटना के विद्यार्थियों की प्रतिभा, तकनीकी दक्षता और सांस्कृतिक समृद्धि को प्रदर्शित करते हुए, संस्थान को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दिलाने की दिशा में अग्रसर है।

See also  JSSC करने जा रहा बड़ा बदलाव, अब इन परीक्षाओं में भी होगा प्री और मेंस

1 11

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now