दिल्ली-पटना इंडिगो फ्लाइट बीच से रास्ते लौटी, सांसद समेत कई यात्री फंसे

दिल्ली-पटना इंडिगो फ्लाइट बीच से रास्ते लौटी, सांसद समेत कई यात्री फंसे

पटनाः दिल्ली से पटना आ रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट एक बार फिर यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बन गई। बुधवार 14 जनवरी को दोपहर 2:20 बजे उड़ान भरने के बाद यह फ्लाइट बीच रास्ते से वापस दिल्ली लौट गई। अचानक हुई इस घटना से विमान में सवार यात्रियों में नाराजगी और चिंता देखने को मिली।

तेजप्रताप के चूड़ा-दही भोज में पहुंचे लालू यादव, तेजस्वी यादव ने बनाई दूरी
उड़ान के करीब आधे घंटे बाद आई खामी
इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E-2425 नई दिल्ली के टर्मिनल-2 से पटना के लिए रवाना हुई थी। उड़ान के करीब आधे घंटे बाद विमान में तकनीकी खामी सामने आई। इसके बाद पायलट ने यात्रियों को स्थिति की जानकारी दी। सुरक्षा को देखते हुए लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी गई, लेकिन वहां लैंडिंग स्लॉट नहीं मिलने के कारण विमान को वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर ही उतार दिया गया। दिल्ली लौटते ही यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गईं। फ्लाइट में जमुई सांसद अरुण भारती, पटना और आसपास के जिलों के भी कई यात्री सवार थे।

खजाना सोचकर खोला बक्सा, निकला अजगर, बिहार-झारखंड बॉडर पर आया चौकाने वाला मामला
लखनऊ में उतरने की नहीं मिली अनुमति
यात्री रॉकी ने बताया कि वे अपने बेटे को देहरादून के स्कूल में छोड़ने के बाद दिल्ली से पटना लौट रहे थे। विमान तय समय पर उड़ा था, लेकिन 30 मिनट के भीतर तकनीकी समस्या की जानकारी दी गई। लखनऊ में उतरने की कोशिश की गई, लेकिन अनुमति नहीं मिली। इसके बाद विमान को दिल्ली वापस लाया गया।

पटना में NEET छात्रा की मौत मामले में आया नया मोड़,गूगल सर्च हिस्ट्री से खुला राज, 150 लोगों के खिलाफ FIR
तत्काल पटना आने की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं
दिल्ली पहुंचने के बाद यात्रियों को तत्काल पटना जाने की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं दी गई। मजबूरन सभी यात्रियों को अगली सुबह की फ्लाइट बुक करनी पड़ी। इंडिगो की ओर से गुरुवार सुबह के लिए नई टिकट दी जा रही है। हालांकि, रात के समय यात्रियों को दिल्ली और गुड़गांव के होटलों में ठहरना पड़ रहा।यात्रियों का कहना है कि इंडिगो की उड़ानों में बार-बार तकनीकी खराबी सामने आ रही है। इससे यात्रियों का समय बर्बाद हो रहा है। साथ ही अतिरिक्त खर्च और मानसिक तनाव भी झेलना पड़ रहा है। अचानक फ्लाइट का वापस लौटना या रद्द होना आम यात्रियों के लिए बड़ी परेशानी बनता जा रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now