तेजप्रताप के चूड़ा-दही भोज में पहुंचे लालू यादव, तेजस्वी यादव ने बनाई दूरी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 14, 2026

तेजप्रताप के चूड़ा-दही भोज में पहुंचे लालू यादव, तेजस्वी यादव ने बनाई दूरी

पटनाः मकर संक्रांति के मौके पर आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव अपने बड़े बेटे तेजप्रताप यादव के आवास पर पहुंचे। तेजप्रतान की ओर से दिये गए चूड़ा-दही भोज में लालू यादव शामिल हुए। हालांकि इस दौरान तेजप्रताप के छोटे भाई तेजस्वी यादव और मां राबड़ी देवी कहीं नजर नहीं आई।

तेजप्रताप यादव के लिए खुला राबड़ी देवी के घर का दरवाजा, लंबे समय के बाद लालू और तेजस्वी से हुई मुलाकात
मंगलवार शाम को तेजप्रताप यादव करीब आठ महीने के बाद अपने माता-पिता से मिलने उनके आवास गए। वहां उन्होंने लालू यादव और राबड़ी देवी के साथ अपने भाई तेजस्वी यादव को भी मकर संक्रांति के मौके पर आयोजित चूड़ा-दही भोज के लिए आमंत्रित किया। लेकिन बुधवार को हुए भोज में लालू यादव अकेले अपने बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेजप्रताप यादव के आवास पहुंचे। तेजप्रताप यादव के चूड़ा-दही भोज में शामिल होने बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान भी आए और लालू यादव के साथ उनकी मुलाकात भी हुई।

See also  रूस ने यूक्रेन से शांति की चर्चा के बीच चेर्नोबिल में परमाणू रिएक्टर पर किया हमला, जेलेंस्की ने किया दावा

image 112

मकर संक्रांति 14 को या 15 जनवरी को ? ऐसे कंफ्यूजन करें दूर, जानिये स्नान-दान का शुभ मुर्हूत
तेजप्रताप यादव ने चूड़ा-दही भोज के लिए सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई नेताओं को आमंत्रित किया था। तेजप्रताप के आवास पर उनके मामा साधु यादव भी आए जिनकी राबड़ी देवी के आवास में नो एंट्री है। इसके साथ ही दूसरे मामा प्रभुनाथ यादव, बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा,पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस समेत कई नेता तेजप्रताप यादव के आवास पहुंचे। तेजप्रताप यादव इस मौके पर काफी खुश नजर आए और उन्होंने कहा कि ये तेजू भईया का भोज है, ये सुपरहीट नहीं होगा तो किसका होगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now