- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

सोमा मुंडा हत्याकांड का खुलासा, जमीन के लिए हुई थी हत्या, खूंटी पुलिस ने सात आरोपियों को किया गिरफ्तार

सोमा मुंडा हत्याकांड का खुलासा, जमीन के लिए हुई थी हत्या, खूंटी पुलिस ने सात आरोपियों को किया गिरफ्तार

खूंटीः पहड़ा राजा सोमा मुंडा हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस हत्याकांड में शामिल सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कांड में शामिल अन्य अभियुक्तिं की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए एसपी मनीष टोप्पो ने एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया था।

पहड़ा राजा सोमा मुंडा के हत्यारे की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोश, 17 जनवरी को झारखंड बंद का एलान
तोरपा एसडीपीओ ने कार्रवाई करते हुए सात अभियुक्तिं को गिरफ्तार किया है।इनमें जियारप्पा गांव के 29 वर्षीय बाहा मुंडा, 63 वर्षीय देवा पाहन, 31 वर्षीय अनिश मुंडा, 39 वर्षीय रविया पाहन उर्फ रवि, 25 वर्षीय रमेश्वर संगा उर्फ रमेश के अलावा बिकुवादाग गांव के 45 वर्षीय पंकज कुमार शर्मा उर्फ पंडित और रांची के किशोर गंज स्थित पालकोट हाउस के देवव्रत नाथ शाहदेव के नाम शामिल हैं। देवव्रत नाथ शाहदेव पर रांची के कांके थाना में आर्म्स एक्ट का मामला पहले से दर्ज है।

See also  झारखंड में बीजेपी ने तय कर दिया प्रत्याशी, अब जेएमएम-कांग्रेस खेमे में मची है खलबली

रामगढ़ में रात के अंधेरे में जागता है “शिकारी गैंग”, डोडा लदी गाड़ियों को पास कराने का होता है खतरनाक खेल
एसपी मनीष टोप्पो ने बताया कि जियारप्पा गांव में 3.16 एकड़ जमीन को लेकर विवाद था। वहां पड़हा मेले का आयोजन होता था। 20 नवंबर से 27 नवंबर तक माफियाओं द्वारा जमीन का समतलीकरण किया जा रहा था। वहां बाउंड्री वॉल की भी तैयारी थी। इसी बीच पड़हा समिति को इसकी जानकारी मिली। पड़हा समिति ने 3 जनवरी को सोमा मुंडा के नेतृत्व में उस जमीन पर पत्थलगड़ी का काम किया था। भू माफियाओं को लगा कि उनकी मंशा पर पानी फिर सकता है, इसलिए उनकी हत्या करवा दी गई। एसपी ने बताया कि इस हत्याकांड में कई और लोग शामिल हैं। सभी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि अभी तक शूटर पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

गैंगस्टर प्रिंस खान ने कपड़ा कोरोबारी से मांगी रंगदारी, पलामू में किया इंटरनेशनल कॉल
बता दें 7 जनवरी की शाम खूंटी के जमुवादाग तालाब के पास पड़हा राजा सोमा मुंडा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसको लेकर आदिवासी समाज में बेहद आक्रोश था। हत्या के दूसरे दिन शव के साथ खूंटी को जाम कर दिया गया था। पूरे दिन खूंटी शहर की दुकानें बंद थी। पिछले दिनों संगठनों ने स्पष्ट किया था कि 16 जनवरी तक अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो 17 जनवरी को झारखंड बंद बुलाया जाएगा।

See also  लातेहार में TSPC के 6 नक्सली गिरफ्तार, SP कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now