पहड़ा राजा सोमा मुंडा के हत्यारे की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोश, 17 जनवरी को झारखंड बंद का एलान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 13, 2026

पहड़ा राजा सोमा मुंडा के हत्यारे की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोश, 17 जनवरी को झारखंड बंद का एलान

खूंटीः पहड़ा राजा दिवंगत सोमा मुंडा को श्रद्धांजलि देने के लिए एक सभा आयोजित की गई। वक्ताओं ने उन्हें निर्भय और जनपक्षधर नेता बताया, जिन्होंने समाज के लिए संघर्ष किया। सभा में आरोप लगाया गया कि सोमा मुंडा की हत्या जमीन दलालों ने की है और पुलिस उन्हें बचा रही है। हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आदिवासी समन्वय समिति ने 17 जनवरी को झारखंड बंद का आह्वान किया है, जिससे आदिवासी समाज में आक्रोश है।

खूंटी बंद का दिखा व्यापक असर, पहड़ा राजा सोमा मुंडा की हत्या के विरोध में आदिवासी समाज के लोग उतरे सड़क पर
17 जनवरी को झारखंड बंद का एलान
श्रद्धांजलि सभा के दौरान आदिवासी समन्वय समिति ने पड़हा राजा सोमा मुंडा के हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर आगामी 17 जनवरी को झारखंड बंद का आह्वान किया।समिति ने बताया कि प्रशासन को पहले ही 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई या संतोषजनक जानकारी सामने नहीं आई है।आयोजन समिति ने प्रशासन की कथित लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए कहा कि यह बंद जनता की आवाज को मजबूती देने और न्याय की मांग को निर्णायक मोड़ तक पहुंचाने के लिए किया जाएगा।

See also  अमित शाह का रांची में रोड शो, उमड़ी भीड़ देख गदगद हुए गृहमंत्री; संजय सेठ को जिताने की अपील की
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now