पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें पटना स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) लाया गया है। फिलहाल अस्पताल में उनका स्वास्थ्य परीक्षण जारी है और डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है।
जानकारी के अनुसार, अचानक स्वास्थ्य संबंधी परेशानी महसूस होने के बाद चिकित्सकों ने उन्हें विस्तृत जांच कराने की सलाह दी थी। इसके बाद उन्हें आईजीआईएमएस लाया गया, जहां विभिन्न जांच की जा रही हैं। अस्पताल प्रशासन की ओर से फिलहाल उनकी जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। मीडिया रिपोट्स की माने तो चक्कर आने के बाद उन्हें इलाज के लिए यहां लाया गया बाद में कुछ टेस्ट के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।उनकी बड़ी बेटी मीसा भारती ने बताया कि लालू यादव का स्वास्थ्य स्थित है, उन्हें बेहतर इलाज के लिए शनिवार को दिल्ली ले जाया जाएगा।
मई में रूटीन चेकअप के लिए गए थे सिंगापुर
बता दें कि लालू यादव पोस्ट ट्रांसप्लांट रूटीन मेडिकल चेकअप के लिए 2 महीने पहले सिंगापुर गए थे। दिल्ली की अदालत से विदेश यात्रा की अनुमति मिली थी। तेजस्वी यादव ने बताया था कि किडनी ट्रांसप्लांट के बाद डॉक्टरों ने उनको हर तीन महीने पर रूटीन चेकअप की सलाह दी थी, लेकिन पिछले करीब एक साल से नियमित जांच नहीं हो पाई थी। उनकी आंख का ऑपरेशन भी हुआ था और उन्हें आंखों से जुड़ी परेशानी बनी हुई थी।







