पटनाः हाईकोर्ट में बिहार विधानसभा के गोह निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव में पराजित भाजपा उम्मीदवार डा. रणविजय कुमार ने चुनाव याचिका दायर कर चुनाव परिणाम को चुनौती दी। जस्टिस एसबीपी सिंह ने राजद के विजयी उम्मीदवार अमरेंद्र सिंह के विरुद्ध दायर चुनाव याचिका पर सुनवाई करते इसे सुनवाई के लिए स्वीकृत कर लिया। साथ ही राजद के विजयी उम्मीदवार अमरेंद्र कुमार व अन्य को नोटिस जारी किया है।
प्रशांत किशोर को बिहार चुनाव के बाद सबसे बड़ा झटका, भोजपुरी स्टार रितेश पांडेय ने जन सुराज से दिया इस्तीफा
चुनाव परिणाम को HC में चुनौती : गोह विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा के निर्वाचन के लिए 11 नवंबर 2025 को मतदान हुआ था। इसका परिणाम 14 नवंबर 2025 को जारी हुआ था। इस चुनाव परिणाम के अनुसार भाजपा के प्रत्याशी डा. रणविजय सिंह राजद प्रत्याशी अमरेंद्र सिंह से पराजित घोषित हुए। उन्होंने इस चुनाव परिणाम को चुनौती देते हुए चुनाव याचिका दायर की।
बिहार में कोहरे की वजह से भीषण सड़क हादसा, दरभंगा-मुजफ्फरपुर हाईवे पर 6 गाड़ियों की टक्कर
अनियमितता और गड़बड़ी का आरोप : डा. रणविजय सिंह की ओर से वरीय अधिवक्ता निवेदिता निर्विकार ने कोर्ट को बताया कि इस निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव के दौरान बड़े पैमाने पर अनियमितताएं व गड़बड़ियां हुई। उन्होंने बताया कि राजद उम्मीदवार के चुनाव के लिए हुए नामांकन में गड़बड़ी हुई, जिसका प्रभाव भाजपा प्रत्याशी के परिणाम पर पड़ा।
शिखर धवन ने सोफी शाइन से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट
4041 वोटों से मिली थी हार : उन्होंने कोर्ट को जानकारी दी कि राजद प्रत्याशी को 93624 मत पड़े, जबकि भाजपा प्रत्याशी डा. रणविजय सिंह के पक्ष में 89583 मत पड़े। इस प्रकार वे मात्र 4041 मतो से पराजित हुए।उन्होंने बताया कि मतदान में भी बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई। भाजपा उम्मीदवार के समर्थकों को मत डालने से रोका गया। साथ ही मतगणना में भी काफी अनियमितता बरती गयी।
बिहार के मुजफ्फरपुर में ऑनर किलिंग, ससुर ने दामाद को घर में घुसकर मारी गोली
वरीय अधिवक्ता निवेदिता निर्विकार ने बताया कि, ”चुनाव याचिकाकर्ता के पक्ष में भी वैध मत पड़े,उनकी गिनती नहीं की गयी। साथ कुछ मतदान केंद्रों में पड़े मतों की गिनती अलग की गयी। इस कारण भाजपा प्रत्याशी की पराजय हुई। याचिकाकर्ता द्वारा इस सम्बन्ध में प्रशासनिक अधिकारी को जानकारी देते हुए अभ्यावेदन दिया गया, फिर कोई उचित कार्रवाई नहीं हुई।” इस मामले की सुनवाई 24 फरवरी 2026 को होगी।












