- Advertisement -
cmjaypalcmjaypal

बिहार चुनाव से पहले 11.43 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त, आचार संहिता उल्लंघन पर कार्रवाई

Cash-bihar-election

पटना: विधानसभा चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष व भयमुक्त माहौल में कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम के निर्देश पर आचार संहिता के अनुपालन व प्रत्याशियों के चुनावी व्यय की सख्त निगरानी जारी है। अब तक 11 करोड़ 43 लाख रुपये से अधिक की राशि के समतुल्य नकद, कीमती धातु, शराब, मादक पदार्थ एवं अन्य वस्तुएं जब्त की गई है।

डीएम ने बताया कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए निर्वाचन व्यय लेखा एवं निगरानी कोषांग सातों दिन 24 घंटे सक्रिय है। करीब 20 प्रवर्तन एजेंसियां पैसों के ऑनलाइन व ऑफलाइन लेन-देन पर लगातार नजर रख रही हैं।

पांच राज्यों में SIR कराने की तैयारी में चुनाव आयोग,ECI की प्रेस कॉन्फ्रेंस में एलान संभव, झारखंड में बीजेपी कर चुकी है मांग

आदर्श आचार संहिता के पालन को सुनिश्चित करने के लिए 78 फ्लाइंग स्क्वायड, 61 स्थानों पर 183 स्टैटिक सर्विलांस टीम, 44 वीडियो सर्विलांस टीम, 44 वीडियो व्यूइंग टीम, 34 जिला बॉर्डर चेक पोस्ट व आठ अंतर जिला मल्टी-एजेंसी चेक पोस्ट सक्रिय हैं। आचार संहिता उल्लंघन व संपत्ति विरूपण से जुड़े 16 मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

See also  विजय माल्या और नीरव मोदी भारत लाने की सुगबुगाहट तेज, ब्रिटिश टीम ने किया तिहाड़ जेल का दौरा

जिला प्रशासन के अनुसार 26 अक्टूबर तक 11 करोड़ 43 लाख रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति, नकदी, कीमती धातु, शराब व मादक पदार्थ जब्त किए जा चुके हैं। अभ्यर्थियों के व्यय और आदर्श आचार संहिता उल्लंघन से संबंधित शिकायतों के लिए नियंत्रण कक्ष 0612-2999688, 2999693, 2999694) 24 घंटे कार्यरत है।

आमजन या राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि इन नंबरों पर शिकायत कर सकते हैं। 100 मिनट में कार्रवाई की जाएगी। जांच के लिए 14 लेखा दल क्रियाशील है।

HIV पॉजिटिव ब्लड चढ़ाने के मामले में हेमंत सोरेन ने डॉक्टर को दिया निलंबित करने का आदेश, बीजेपी ने मांगा इरफान का इस्तीफा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now