- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

बिहार के मुजफ्फरपुर में ऑनर किलिंग, ससुर ने दामाद को घर में घुसकर मारी गोली

बिहार के मुजफ्फरपुर में ऑनर किलिंग, ससुर ने दामाद को घर में घुसकर मारी गोली

डेस्कः बिहार के मुजफ्फरपुर में ऑनर किलिंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बेटी की लव मैरिज से नाराज पिता ने कथित तौर पर घर में घुसकर अपने दामाद की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पटना में होटल संचालक के पत्नी की गोली मारकर हत्या, पुलिस हर एंगल पर कर रही है जांच
घटना मुजफ्फरपुर जिले के सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के बंगरा गांव की है। मृतक की पहचान आयुष कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार देर रात अचानक कुछ लोग आयुष के घर में घुस आए और उस पर गोली चला दी। गोली लगते ही आयुष गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। परिजन उसे बचाने की कोशिश करते, इससे पहले ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

See also  बिहार के नालंदा में दिल दहलाने वाली घटना, बच्चों के विवाद में चाचा-चाची ने भतीजे की आंखें फोड़ी

बिहार में कोहरे की वजह से भीषण सड़क हादसा, दरभंगा-मुजफ्फरपुर हाईवे पर 6 गाड़ियों की टक्कर
घटना की सूचना मिलते ही सिवाईपट्टी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच अस्पताल भेज दिया है। घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, वहीं आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। मृतक की पत्नी तनु कुमारी ने अपने मायके पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

दरभंगा राजघराने की अंतिम महारानी का निधन,महाराजा कामेश्वर सिंह की तीसरी पत्नी थीं कामसुंदरी देवी

तनु ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले उसने आयुष कुमार से लव मैरिज की थी। इस शादी से उसका परिवार बेहद नाराज था। शादी के बाद से ही उसे और उसके पति को कई बार जान से मारने की धमकी दी गई थी।तनु ने यह भी बताया कि उसका मायका और ससुराल एक-दूसरे के आसपास ही है। दंपती का आठ महीने का एक बेटा भी है, जो अब पिता के साए से हमेशा के लिए वंचित हो गया। घटना के बाद से तनु और ससुराल पक्ष सदमे में हैं और घर में कोहराम मचा हुआ है।

See also  अमित शाह के नाम नक्सलियों की खुली चिट्ठी! पढ़कर सारंडा के लोग लगेंगे झूमने!

बिहार में छह युवकों ने युवती को अगवा कर पिलायी शराब, किया गैंगरेप

ऑनर किलिंग के इस मामले पर मुजफ्फरपुर ग्रामीण एसपी राजेश कुमार सिंह प्रभाकर ने कहा कि ”मृतक की पत्नी के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।जो भी आरोप लगाए गए हैं, उन सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।”

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now