डेस्कः नक्सल विरोधी अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली। गया पुलिस और सशस्त्र बलों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 15 वर्षो से फरार कुख्यात हार्डकोर नक्सली छोटू रविदास को झारखंड के पलामू से गिरफ्तार किया।
पटना के बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन भीषण सड़क हादसा, पिता-पुत्र की मौत, गैस कटर से काटकर निकाली गई बॉडी
छोटू रविदास उर्फ शिवनंदन रविदास के खिलाफ गया जिले के डुमरिया थाना में नक्सली गतिविधियों से जुड़े कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या, बम विस्फोट और अन्य नक्सली कांड शामिल हैं। वह लंबे समय से बिहार और झारखंड में नक्सली संगठन के लिए सक्रिय था और पुलिस के लिए एक बड़ा चुनौती बना हुआ था।
वांछित कुख्यात नक्सलियों के विरुद्ध #BiharPolice की बड़ी कार्रवाई !
कई वर्षों से फरार कुख्यात नक्सली छोटु रविदास उर्फ शिवनंदन दास गिरफ्तार ....
दिनांक-09.01.2026 को गया जिले के डुमरिया थानाध्यक्ष सूचना मिली कि कई कांडो में वांछित (1/5)
.
.#HainTaiyaarHum #Bihar pic.twitter.com/hwZ9bcju66
— Bihar Police (@bihar_police) January 10, 2026
गरीबों को बांटने वाला कंबल घर ले जाते BDO को लोगों ने पकड़ा, चोरी का लगाया आरोप
झारखंड के पलामू में छिपा था नक्सली: जानकारी के अनुसार, छोटू रविदास झारखंड के पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बहुलानिया गांव का निवासी है। वह गया जिले में कई नक्सली वारदातों को अंजाम देने के बाद अपने पैतृक गांव में छिपा हुआ था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वह अपने घर आया हुआ है, जिसके आधार पर कार्रवाई शुरू की गई।
विशेष टीम ने की सफल छापेमारी: सूचना मिलते ही गया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डुमरिया थाना पुलिस और अन्य इकाइयों की संयुक्त विशेष टीम गठित की। यह टीम झारखंड के पलामू जिले पहुंची और बहुलानिया गांव में छापेमारी की। नक्सली को देखते ही वह भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस की सतर्कता और तेजी से उसकी गिरफ्तारी कर ली गई।
चाईबासा में 20 लोगों की जान लेनेवाला दंतेल हाथी फिर हुआ गायब, 30 गांवों में हाई अलर्ट
15 वर्षों की लंबी फरारी पर विराम: छोटू रविदास पिछले 15 वर्षों से पुलिस की गिरफ्त से दूर था। इस दौरान पुलिस और सुरक्षा बल उसकी तलाश में लगातार छापेमारी और ऑपरेशन चला रहे थे, लेकिन वह बार-बार हाथ नहीं आ रहा था। अब इस सफल गिरफ्तारी को नक्सल विरोधी अभियान में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।



